Doordrishti News Logo

परिवार शादी समारोह में व्यस्त चोर 20 लाख का माल ले उड़े

  • सीसीटीवी फुटेज से पकड़ में आया शातिर नकबजन हिस्ट्रीशीटर
  • 12 फरवरी को ही जेल से छूट कर आया था

जोधपुर, शहर के पॉश इलाके शास्त्रीनगर स्थित सेक्टर 7 में गुरूवार को एक सूने मकान में बड़ी सेंध लग गई। अज्ञात चोर घरवालों के शादी समारोह में व्यस्तता के चलते सेंध लगाकर वहां से 20 तोला सोने के आभूषण, चांदी और 40 हजार के करीबन नगदी चुरा ले गए। पुलिस को घटना की जानकारी रात को मिलने पर हरकत में आई और सीसीटीवी फुटेज को खंगालते हुए एक शातिर नकबजन को गिरफ्तार कर लिया। अब इससे पूछताछ की जा रही है। आरोपी अभी 12 फरवरी को ही जेल से जमानत पर छूट कर आया था।

थानाधिकारी जोगेंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर 7 स्थित अहिंसा पार्क के पास में रहने वाले महेंंद्र पुत्र सुमेरमल बाफना का मकान है। परिवार इन दिनों शादी समारोह में व्यस्त चल रहा है। गुरूवार को दिनभर परिवार के लोग शादी समारोह में थे। रात दस बजे के आस पास लौटे तब घर में चोरी का पता लगा। इस पर पुलिस को सूचना मिलने पर आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। शातिर नकबजन दिन में घर में घुसता देखा गया। इस पर पहचान करने के साथ उसे दस्तयाब कर लाया गया। युवक बासनी हड्डी मिल एरिया भगवान महावीर कॉलोनी निवासी अजय उर्फ ठाकरिया पुत्र तुलसीराम वाल्मिकी है।

थानाधिकारी जोगेंंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी आला दर्जें का नकबजन होने के साथ हिस्ट्रीशीटर हैं। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट से लेकर नकबजनी और चोरी के तकरीबन 22 प्रकरण दर्ज हो रखे हैं। बासनी, सीएचबी, सरदारपुरा और शास्त्रीनगर थानों में यह प्रकरण दर्ज हो रखे हैं। वह अभी 12 फरवरी को ही जेल से जमानत पर रिहा होकर आया था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026