Doordrishti News Logo

केन्द्रीय दल ने शेरगढ विधानसभा क्षेत्र के सूखा प्रभावित गांवों का किया दौरा

अन्तर मंत्रालयिक केन्द्रीय दल सुखा प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर

जोधपुर,अन्तर मंत्रालयिक केन्द्रीय दल ने शेरगढ विधानसभा क्षेत्र के अभावग्रस्त व सुखा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। दल ने गांवां में जाकर ग्रामीणों से बातचीत की व फसल खराबा, चारा, पेयजल, पशुधन व फसल बीमा क्लेम सहित अनेक जानकारियां ली।

केन्द्रीय दल ने इन गांवों के जाने हालात

अंतर मंत्रालयिक केन्द्रीय दल के प्रभारी कृषि व किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव रितेश चौहान व दल सदस्य विनोद गिरी व विवेक कुमार के साथ शेरगढ विधानसभा क्षेत्र के दूधाबेरा, सोईन्तरा, शेरगढ, केतूमदा, भूंगरा, भालू राजवा, भालू अनोपगढ, तालेसर चारणान, सेखाला गांवों का निरीक्षण किया। दल ने सभी ग्रामीणों से सीधी बातचीत की, उनसे खरीफ फसल खराबा की जानकारी ली। गांव में पेयजल व्यवस्था के बारे में पूछा, पशुधन व चारा व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने पीएचईडी अधिकारियों से पेयजल व्यवस्था के बारे में जाना। मनरेगा कार्यो व टांका कार्य के बारे में भी जानकारी ली।

केन्द्रीय दल ने शेरगढ विधानसभा क्षेत्र के सूखा प्रभावित गांवों का किया दौरा

फसल बीमा अवश्य कराएं

संयुक्त सचिव रितेश चौहान ने लोगों से फसल बीमा कराने के जानकारी लेते हुए बताया कि फसल बीमा अवश्य करवाएं, इससे फसल को नुकसान होने पर क्लेम मिलता है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने फसल बीमा नहीं करवाये जरूर कराएं। उन्होंने फसल बीमा क्लेम की अब तक हुए भुगतान के बारे में भी ग्रामीणों से जानकारी ली।

नेराराम के पानी का टांका देखा

केन्द्रीय दल ने सोइन्तरा गांव में नेराराम की ढाणी में टीडब्ल्यूएमपी योजना में दो लाख की राशि से तैयार हुए पेयजल टांके का अवलोकन किया। सोईन्तरा में मनरेगा में गंगा भारती नाडी खुदाई कार्य का जायजा लिया। शेरगढ गांव में खंगार राम सुथार की ढाणी के खेतों में जीरे की फसल का अवलोकन किया व रायड़े के खेत में कृषि विभाग व बीमा अधिकारियों से फसल क्रोप कटिंग की जानकारी ली। कस्टन हियरिंग सेन्टर सेखाला का भी अवलोकन किया। दल ने हर गांव में वहां के सरपंच व ग्रामीणों से मुलाकात कर जानकारी ली।

केन्द्रीय दल के साथ अतिरिक्त जिला कलक्टर तृतीय हेमेन्द्र नागर, उपखण्ड अधिकारी मनोज कुमार खमादा, विकास अधिकाकरी बाबूसिंह, उप निदेशक(कृषि) जीआर भाकर सहित अन्य अधिकारी थे। कार्यक्रमों में प्रधान सेखाला श्रवणसिंह, सरपंच दादूबेरा खेमाराम, सरपंच साईन्तरा छेलू कंवर,सरपंच सोइन्तरा गोविन्द सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026