Doordrishti News Logo

विद्यालय की छात्राओं ने उत्साह से लगाया कोरोना वैक्सीन

  • 60 छात्राओं को लगाया कोवेक्सिन की दूसरी डॉज
  • बलदेव नगर स्थित शिव शक्ति बाल सीनियर माध्यमिक विद्यालय में लगाया शिविर

जोधपुर, शहर में टीकाकरण के वांछित लक्ष्य के लिए निरन्तर जुटा हुआ है। सभी का टीकाकरण हो इसके लिए कई तरह के नवाचार अपना रहे हैं। चिकित्सा विभाग ने जिला प्रशासन के समन्वय से कोरोना वेक्सिनेशन ड्राइव योजना चला रखी है जिसमें चिकित्सा विभाग की मोबाइल वैन शहर के विभिन्न इलाकों में घर-घर जाकर टीका लगा रही है।

इसी कड़ी में बलदेव नगर स्थित शिव शक्ति बाल सीनियर माध्यमिक विद्यालय के सचिव भँवर लाल सियोटा के आग्रह पर मसुरिया जोन के प्रभारी अधिकारी और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मसुरिया के चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप सोनी ने चिकित्सा विभाग की वेक्सिनेशन टीम को विद्यालय में भेजा जहाँ 60 छात्राओं को कोवेक्सिन की दूसरी डोज लगायी गयी। वेक्सिनेशन में छात्राओं में उत्साह झलका।

विद्यालय की छात्राओं ने उत्साह से लगाया कोरोना वैक्सीन

पूर्व में इन छात्राओं को जनवरी में टीके की पहली डोज लगायी थी। विद्यालय के प्रधानाचार्य विनोद कुमार प्रजापति ने टीकाकरण टीम के स्टाफ नर्स व कोविड हेल्थ असिस्टेंट रामलाल देवासी व राकेश चौहान के कार्य की सराहना की तथा आभार जताया। इस कार्य में अध्यापक महेश व्यास का विशेष सहयोग रहा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

You missed