Doordrishti News Logo

लाखों की चोरी करने वाले आरोपी से स्कूटी बरामद

जोधपुर, शहर के बनाड़ इलाके में लाखों की चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे 16 तक पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त स्कूटी को जब्त किया है। सोना और नगदी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि आचार्यों की ढाणी नांदड़ाकलां निवासी विजय कुमार पुत्र मदनलाल आचार्य ने रिपोर्ट दी थी।

इसमें बताया कि उसके भाई परमांनद का मकान डिगाड़ीकलां में है। वह बड़े भाई जयशंकर के निधन पर गांव गए हुए थे और घर सूना पड़ा था। अज्ञात चोर 10 फरवरी की रात को सेंध लगाकर वहां से 35 तोला सोना, चांदी के अलावा डेढ़ लाख के करीबन नगदी चुरा ले गया। इस पर शातिर नकबजन का पता लगाकर आरोपी रातानाडा सांसी बस्ती के रहने वाले श्रवण उर्फ पेनिया पुत्र चिमन लाल सांसी को गिरफ्तार कर लिया। इससे वारदात में प्रयुक्त स्कूटी को बरामद किया गया है। वह चोरी के लिए स्कूटी लेकर आया था और दीवार फांद कर घर में घुसा था।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026