Doordrishti News Logo

पुलवामा के शहीदों को दी श्रदांजलि

जोधपुर,आज से ठीक 2 वर्ष पूर्व आज ही के दिन 14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा क्षेत्र में आतंकियों द्वारा भारतीय सैनिकों की बस पर किए कायराना हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने को उसकी याद में सोमवार सायं गोकुलधाम मोहल्ला विकास समिति की महिला मंडल ने पुष्पांजलि कर श्रदांजलि दी।

समिति की पूनम परिहार ने बताया कि पाल रोड स्थित अशोक उद्यान के पास गोकुलधाम मोहल्ले में शहीदों के सम्मान में श्रदांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें समस्त मोहल्ले वासियों की तरफ से शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके सम्मान में मोमबत्ती जला कर उनकी श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। देश की प्रति निष्ठा व अपना सर्वोच्च बलिदान देने पर पूरा देश उनका आभारी रहेगा व हमेशा याद रखेगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: