Doordrishti News Logo

एलएलबी छात्र से कार में लिफ्ट लेकर गाड़ी लूट कर भागा

कार के पिछले टायर पर कुछ लगा होने की जानकारी दी और छात्र से कार लेकर भागा

जोधपुर, शहर के पाल गांव क्षेत्र मेें एक एलएलबी छात्र से कार लूट ली गई। अज्ञात शख्स ने कार में लिफ्ट ली और बाद में आगे जाकर कार के पिछले टायर पर कुछ लगा होने की जानकारी देकर छात्र का उतारने के साथ गाड़ी लेकर भाग गया। पुलिस ने इस कार लूट के प्रकरण में नाकाबंदी भी करवाई मगर आज दोपहर तक उसका पता नहीं चला। पुलिस अब सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।

बोरानाडा थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि 154 आशापूर्णा सिटी प्रथम फेज बोरानाडा निवासी रवि शर्मा पुत्र शैलेंद्र शर्मा एलएलबी कर रहा है। रविवार को वह अपनी हुंडई कार लेकर घर की तरफ लौट रहा था। तब पाल गांव के निकट एक शख्स मिला और उसने कार में लिफ्ट मांगी। इस पर रवि शर्मा ने उसे अपनी कार में बिठा लिया। आगे जाकर अभिषेक गार्डन के समीप उस अंजान शख्स ने कहा कि कार के पिछले टायर पर कुछ लगा है। तब रवि शर्मा कार रोक कर रूका और पिछले टायर को देखने लगा। इस बीच वह अंजान शख्स कार लेकर भाग गया। थानाधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी पर नाकाबंदी करवाई गई। फिलहाल कार का पता नही लगा है। सीसीटीवी फुटेज से कार और बदमाश का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बीस कार्टन नकली शैंपू जब्त

October 13, 2026

ट्रैक पार करने के 915 मामलों में 3.79 लाख रुपये का जुर्माना वसूला

October 13, 2026

पूर्व सैनिकों एवं वीरांगनाओं की पेंशन समस्या समाधान तीन शिविर आज से

October 13, 2026

जोधपुर जिले में तीसरे दिन जिला परिषद में 39 ने 41 नामांकन व पंचायत में 165 नए नामांकन

October 13, 2026

कौशल विकास केंद्र में रेलपथ अनुरक्षण और संरक्षा पर प्रशिक्षण

October 12, 2026

छात्रा मुक्केबाजी में जोधपुर टीम राज्य स्तर पर प्रथम

October 12, 2026

सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और राजकार्य में बाधा का केस दर्ज

October 12, 2026

सर्विस सेंटर पर हाई वोल्टेज करंट से कर्मचारी की मौत

October 12, 2026

मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह में भर्ती की मौत,युवती ने किराए के कमरे में लगाया फंदा

October 12, 2026