अवैध खनन कार्यवाही में 1 अप्रेल से 10 फरवरी तक 182 प्रकरण दर्ज
- जिले में अवैध खनन के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी
- अवैध खनन कार्यवाही में 1 अप्रेल से 10 फरवरी तक 182 प्रकरण दर्ज
- 3 करोड़ 17 लाख 4933 की राशि की वसूली
जोधपुर, जिले में अवैध खनन के विरूद्ध 1 अप्रेल से चलाये जा रहे अभियान के तहत अब तक 182 प्रकरण दर्ज कर 3 करोड़ 17 लाख 4 हजार 9 सौ 33 रूपये की राशि वसूल की गई है।
खनिज अभियंता जोधपुर प्रवीण कुमार अग्रवाल ने बताया कि जिले में खनिज बजरी अवैध खनन, निर्गमन, भण्डारण की रोकथाम के लिए जिला कलक्टर के आदेशानुसार तीन दलों का गठन कर लगातार कार्यवाही जारी है। उन्होंने बताया कि 9 फरवरी को पुलिस थाना झंवर में 5 डम्पर व पुलिस थाना लूणी में 1 डम्पर को जब्त कर 8 लाख 58 हजार 500 रूपये की वसूली की गई। उन्होंने बताया कि अप्रैल से अब तक कार्यवाही में 27 प्रकरणों में संबंधित पुलिस थानों में प्राथमिकी दर्ज करवायी गई है।
उन्होंने बताया कि खनिज बजरी के अतिरिक्त कुल 72 प्रकरण बनाकर 53 लाख 38 हजार 422 रूपये की वसूली की गई है व एक प्रकरण में एफ आई आर दर्ज हुई है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021-22 में 1 अप्रेल 21 से 10 फरवरी 2022 तक सभी खनिजों के कुल 254 प्रकरण बनाकर 3 करोड 70 लाख 43 हजार 355 रूपये की राशि वसूली। 28 प्रकरणों में संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज करवायी गयी है।
उन्होंने बताया कि लूणी तहसील के खनिज के अवैध खनन, परिवहन व भण्डारण के संबंध में शिकारपुरा, कांकाणी, धांधिया, सतलाना, भाचरणा एवं धूूंधाड़ा नदी क्षेत्र में खनिज अभियंता, सहायक खनिज अभियंता, तकनीकी स्टॅाफ एवं होमगार्ड व पुलिस थाना के स्टॅाफ के साथ संयुक्त निरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लूणी नदी क्षेत्र में विभाग के तकनीकी स्टॅाफ, पुलिस व आरएसी के साथ खनिज बजरी के अवैध खनन की निगरानी के लिए लगातार चैकिंग कर कार्यवाही की जा रही है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

