जोधपुर, पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में फिर बदले मौसम में कोहरा छंट गया, खिली धूप खिल गई। शहर में ठंडक राहत महसूस की जा रही है। मारवाड़ में आज सुबह से ही धूप खिली रही। सुबह ठंडक की वजह से शरीर में गलन महसूस की गई। बाद में धूप का तीखापन दिन चढऩे के साथ बढ़ा और न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोत्तरी हुई। सुबह का तापमान 14 डिग्री तक बना रहा। आसमां में हालांकि बादलों की हल्की परत बिछी है। शाम छह बजे बाद फिर से ठंडक का दौर शुरू हो जाता है। शहर में गुरूवार को सुबह सूरज निकलने से पहले मौसम सर्द रहा। हवा में भी ठंडापन कायम रहा। धूप निकलने के साथ सर्दी कम होती गई। धुंध और कोहरे से फिलहाल निजात मिली है। सूरज के तेवर हल्के-हल्के तीखे हो रहे हैं। प्रदेश के कुछेह जगहों पर घना कोहरा भी हावी हो रहा है। दृश्यता कम होने की वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पश्चिमी विक्षोभ का असर उत्तर भारत की तरफ रहने से ठंड कायम रहने के फिलहाल आसार बने हुए हैं।
Related posts:

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

घर में घुसकर किया हमला
लघु उद्योग भारती की महिला इकाई ने मनाया दीपावली स्नेह मिलन

हिसार-जोधपुर एक्सप्रेस का संचालन 2 और 9 दिसंबर को बहाल

महात्मा गांधी हॉस्पिटल में तैयार होगा 40 बैड का सेंटर

पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में सहायक प्रोफेसर के रिक्त पदों पर 15 दिन में नियुक्ति देने के आदेश

पंचायत समिति एवं जिला परिषद सदस्यों की मतगणना आज

