30 ग्राम सोना और ढाई किलो चांदी के आइटम चुरा ले गए
- कार में सवार होकर आए नकबजन
- ज्वैलरी शॉप को बनाया निशाना
जोधपु, शहर के झालामंड स्थित एक ज्वैलरी शॉप में रात को सेंध लग गई। कार में सवार होकर आए तीन नकबजनों ने शटर को तिरछा कर प्रवेश किया और वहां से 30 ग्राम सोना और ढाई तीन किलो वजनी चांदी के आइटम आदि चोरी कर ले गए। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मार्ग पर लगे कैमरों को खंगाला जा रहा है। कुड़ी पुलिस ने बताया कि मूलत: पाली के रोहट हाल मधबुन हाऊसिंग बोर्ड 21 घ 23 में रहने वाले पृथ्वीराज पुत्र सालगराम सोनी की एक ज्वैलरी शॉप झालामंड रोड पर श्याम ज्वैलर्स के नाम से है।
जहां पर गुजरी रात ढाई बजे के आसपास सेंध लग गई। एक कार में सवार होकर आए तीन नकबजनों ने दुकान का शटर तिरछा कर प्रवेश किया और उसमें से 30 ग्राम सोने के आइटम और ढाई तीन किलो वजनी चांदी के आइटम चुरा ले गए। हालांकि रात में ही पुलिस को सूचना मिल गई। तब पुलिस ने वहां पहुंच मौका मुआयना किया। कार के लिए नाकाबंदी भी करवाई। मगर उसका पता नहीं लग पाया। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज से चोरों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। दुकानदार पृथ्वीराज सोनी की तरफ से कुड़ी थाने में चोरी की रिपोर्ट दी गई है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

