Doordrishti News Logo

फोटो शूटर महिला और पुरूष साथी उदयपुर से गिरफ्तार

  • मॉडल के सुसाइड प्रयास का मामला
  • फोटो शूटर की बड़ी प्लानिंग, नेता को फांस कर हनी ट्रेप करने वाला था
  • पहले भी एसओजी की तरफ से चार बार पकड़ा जा चुका है आरोपी
  • मॉडल का न्यूड वीडियो से किया जा रहा था ब्लैकमेल

जोधपुर, शहर के एक होटल की आठवीं मंजिल से गत रविवार को खुदकुशी करने का प्रयास करने वाली युवती मॉडल को अब होश आया है और उसने पुलिस में बयान दिया है। अब तक जांच में सामने आया कि मॉडल को फोटो शूटर आरोपी अक्षत शर्मा हनी ट्रेप के लिए यूज लेने वाला था। वह उसे उदयपुर बुलाने के साथ भीलवाड़ा में सर्किट हाऊस में एक होटल में ठहराया जहां पर किसी नेता को हनी ट्रेप में फंसाने की प्लानिंग थी। मगर मॉडल इसके लिए राजी नहीं हुई और भाग कर उदयपुर फिर जोधपुर आ गई। पिता को आपबीती बताई।

एसीपी देरावर सिंह ने बताया कि आहत मॉडल युवती ने आखिरकार रविवार को खुदकुशी का प्रयास किया। अब इसमें फोटोशूटर उदयपुर के अक्षत शर्मा और उसकी महिला साथी दीपाली को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अक्षत शर्मा पहले भी चार बार हनी ट्रेप में अरेस्ट हो रखा है। उसे एसओजी द्वारा पकड़ा जा चुका है। मामले में कई परतें खुलने की संभावना बनी है।

फोटो शूटर महिला और पुरूष साथी उदयपुर से गिरफ्तार

इधर मॉडल के भाई का दर्ज रिपोर्ट में आरोप है कि उसकी बहन की न्यूड वीडियो से फोटो शूटर उदयपुर की महिला और पुरूष उसे किसी नेता से संबंध बनाने के लिए दबाब बना रहे थे। अन्यथा वीडियो को सार्वजनिक किए जाने की धमकी दे रहे थे। पुलिस ने मॉडल से मंगलवार को करीब डेढ़ घंटे पूछताछ की।

उयदपुर बुलाया गया, फोटो शूट के लिए

मॉडल के परिजनों के अनुसार, उदयपुर में साड़ी व ज्वैलरी की मॉडलिंग के लिए गई थी। उदयपुर की दीपाली और अक्षत शर्मा नाम के लोगों ने उससे मॉडलिंग कराई। वहां से भीलवाड़ा ले जाया गया। एक होटल में रुकवाया गया। दोनों ने बाथरूम में मॉडल के आपत्तिजनक वीडियो बना लिए। उसे बाद में किसी नेता के पास भेजा गया। मॉडल ने इससे इनकार कर दिया तो उसे ब्लैकमेल करने लगे। यह कहकर दबाव बनाया कि तुम्हारे वीडियो हमारे पास हैं। इसे वायरल कर दिया जाएगा।

फोटो शूटर महिला और पुरूष साथी उदयपुर से गिरफ्तार

नेता को फंसाने की थी योजना

परिजन के अनुसार, दीपाली और अक्षत शर्मा की योजना किसी नेता को भी फंसाने की थी। यह बात मॉडल ने अपने घरवालों को बताई थी। भीलवाड़ा सर्किट हाउस में ठहरे नेता के साथ मॉडल का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वह उस नेता को ब्लैकमेल करने की साजिश रच रहे थे। यह सब बात मॉडल ने साफ-साफ अपने घरवालों को बता दी थी।

भीलवाड़ा से जोधपुर पहुंची

युवती मॉडल ने यह भी बताया था कि वह जैसे-तैसे भीलवाड़ा से भाग कर उदयपुर आई है। उदयपुर से वह जोधपुर पहुंची। इस दौरान उसने अपने पिता व भाई से संपर्क किया था। पिता उसे समझाते रहे। स्टेशन उसे लेने पहुंचे। तब तक वह होटल लॉर्ड्स पहुंच गई। पुलिस ने फोन पर पिता व भाई को भेजे मैसेज के आधार पर रातानाडा थाने में मामला दर्ज कर लिया। उदयपुर के युवक और युवती का लोकेशन ट्रेस किया। उनसे एक वाहन भी जब्त किया गया है।
पिता के काफी समझाने के बाद भी 30 जनवरी की रविवार की शाम को मॉडल युवती ने खुदकुशी की कोशिश की। रातानाड़ा पीडब्ल्यूडी चौराहा स्थित होटल लॉर्ड्स की छत से कूद गई। होटल की पार्किग में रखी कार पर गिरने से उसके शरीर में कार के कांच चुभ गए। कई जगह फ्रैक्चर भी हुआ है। अब उसकी हालत में सुधार है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित युवक ने खाया जहर

July 15, 2026

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026