Doordrishti News Logo

चलती कार में लगी आग, बाजार में मची अफरातफरी

जोधपुर, शहर के भीतरी क्षेत्र जालोरी गेट स्थित एक स्कूल के निकट सोमवार की देर शाम एक चलती कार में आग लग गई। भरे बाजार आग लगने से एक बारगी वहां पर अफरातफरी मच गयी। लोगों ने अपने स्तर पर पानी डाल कर आग को बुझाने का प्रयास किया। बाद में शास्त्रीनगर से दमकल पहुंची और आग पर काबू पाया। इसमें कोई हताहत नही हुआ है।

सीएफओ जयसिंह चौहान ने बताया कि जालोरी गेट के अंदर बालवाड़ी स्कूल के पास में सोमवार की देर शाम एक कार में आग लगने की जानकारी पर दमकल की एक गाड़ी को वहां भेजा गया। कार के इंजन में आग लगने पर धुंआ निकल रहा था। आस पास मौजूद लोगों ने अपने स्तर पर पानी डाल कर आग को बुझाने का भी प्रयास किया। दमकल पहुंचने पर आग पर तत्काल काबू कर लिया गया। यह कार कमलेश सोलंकी पुत्र श्रीराम सोलंकी की होना बताया गया है। उल्लेखनीय है कि बालवाड़ी स्कूल के पास में दिनभर चहलकदमी रहती है। कार में आग से एकबारगी वहां पर अफरातफरी मच गई।

चलती कार में लगी आग, बाजार में मची अफरातफरी

मकान में गैसे सिलेण्डर भभका

इधर पीएफ कार्यालय के नजदीक एक भवन में गैस सिलेण्डर भभक गया। इससे वहां पर आग लग गई। आग पर फायर की गाड़ी ने तत्काल काबू कर लिया। किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है। बाद में सिलेण्डर को घर के बाहर लाकर बुझा दिया गया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

पत्नी और ससुराल वालों से प्रताड़ित युवक ने खाया जहर

July 15, 2026

ट्रैकिंग-डिवाइस की वजह से अटके वाहनों के परमिट ट्रक ऑपरेटर्स का कल से चक्काजाम

July 15, 2026

जोधपुर डिस्कॉम में पीएम-कुसुम योजना के तहत ऋण मेला आयोजित

July 15, 2026

मारवाड़ में बाछड़ा गिरोह की सक्रियता की आशंका : पुलिस ने जारी किया सुरक्षा अलर्ट

July 15, 2026

आरयूबी निर्माण के कारण जोधपुर आने वाली तीन ट्रेनें प्रभावित

July 15, 2026

शहर में चल रही थी एक ही नंबर की दो बसें आरटीओ ने किया सीज

July 15, 2026

कलेक्टर ने क्रीड़ा संस्थान में अव्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

July 15, 2026

कांकाणी हिरण शिकार मामले में अधिवक्ताओं ने मांगा समय

July 15, 2026

मारपीट व लूट के मामले में फरार टॉप-10 बदमाश यूपी से गिरफ्तार

July 15, 2026