Doordrishti News Logo

बाइक सवार दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती लूणी तहसील से लगते नंदवान गांव में मंगलवार की शाम को दुकान से घर की तरफ लौट रही एक महिला के गले से बाइक सवार युवक डेढ़ तोल सोने की कंठी झपट कर ले गए। वक्त घटना महिला के गोद में बच्चा था और बदमाशों ने सतलाना गांव जाने का रास्ता पूछा था। पीडि़ता आज सुबह लूणी थाने पहुंची और केस दर्ज करवाया है। रात को बदमाशों की सूचना पर नाकाबंदी भी करवाई गई और बाइक से पीछा भी करवाया गया। मगर लुटेरों का सुराग हाथ नहीं लग पाया। लूणी थानाधिकारी सीताराम ने बताया कि नंदवान गांव की रहने वाली 25 साल की ममता पत्नी हीरालाल गवारियां मंगलवार की शाम को अपने बच्चे को गोद में लेकर घर से कुछ दूरी पर स्थित दुकान से पैदल लौट रही थी। तब पीछे से एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आए। युवकों ने गाड़ी को रोककर उससे सतलाना गांव जाने का रास्ता पूछा। सतलाना का रास्ता पूछने के बाद युवक चले गए। फिर चंद मिनट से पीछे से लौटे और ममता के गले पर झपटा मारकर डेढ़ तोला कंठी लूट ले गए। इस दौरान बच्चा भी गोद से गिरते गिरते बच गया। थानाधिकारी ने बताया कि महिला की सूचना पर नाकाबंदी करवाई गई मगर लुटेरों का पता नहीं चल पाया। वे संभवत: तनावड़ा होकर भाग निकले। गांव वालों ने भी बाइक से पीछा किया। मगर वे नहीं मिले। पीडि़ता आज थाने पहुंची और केस दर्ज कराया है।

Related posts:

कृषक-वैज्ञानिक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

November 20, 2025

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025