सेवानिवृत कर्मचारियों का स्टेज पर चढक़र हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा
- जेएनवीयू दीक्षांत समारोह
- आठ लोग शांतिभंग में गिरफ्तार
- छात्रसेवा मंडल के कर्मचारी को विवि प्रशासन ने किया सस्पेंड
जोधपुर, जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय में गुरूवार को दीक्षांत समारोह का आयोजन शुरू होने केे दस मिनट बाद ही हंगामा हो गया। वर्चुअल मोड़ पर चल रहे इस दीक्षांत समारोह में उस वक्त खलबली मच गई जब सेवानिवृत कर्मचारी संगठन के कुछ लोग स्टेज पर चढक़र प्रदर्शन और हंगामा करने लगे। मौके पर मौजूद पुलिस ने कर्मचारियों को वहां से खदेड़ा। पुलिस ने बाद में समारोह स्थल से आठ लोगों को उठाकर थाने ले गई और शांति भंग में पकड़ लिया गया। रातानाडा थाने में इस बाबत क कोविड अनुपालना और राजकार्य में बाधा को लेकर केस दर्ज किया गया।

इधर विश्व विद्यालय प्रशासन ने छात्रसेवा मंडल के कर्मचारी अनिल पंवार को सस्पेंड कर दिया है। रिपोर्ट में अनिल पंवार के साथ ही पूर्व कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मोहनसिंह भाटी को भी नामजद किया गया है।
रातानाडा थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय का इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरूवार की दोपहर 12 बजे वर्चुअल मोड़ पर दीक्षांत समारोह का आयोजन शुरू हुआ था। दस मिनट बाद ही हंगामा हो गया। समारोह के समय कॉलेज प्रबंधन से जुड़े अधिकारीगण स्टेज पर बैठे थे।

पुलिस की जाब्ता भी तैनात था। समारोह आरंभ होने पर सेवानिवृत कर्मचारी संगठन से जुड़े पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी, छात्रसेवा मंडल के कर्मचारी अनिल पंवार आदि मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन के साथ स्टेज पर चढक़र प्रदर्शन एवं हंगामा करने लगे। तब ड्यूटी कर रहे भगत की कोठी थानाधिकरी प्रदीप शर्मा आदि वहां पहुंचे और कर्मचारियों को स्टेज से खदेड़ते हुए बाहर तक धकेला। इस पर आठ लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया। इन लोगों के खिलाफ कोविड की अनुपालना एवं राजकार्य में बाधा डालने का केस बनाया गया है। बाद में इन्हेंं मुकदमें गिरफ्तार किया जाएगा। इधर जेएनीवीयू प्रशासन ने छात्रसेवा मंडल के कर्मचारी अनिल पंवार को सेवा से निलंबित कर दिया।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

भाजपा नेताओं ने मुख्य बाजार में व्यापारियों से किया संवाद

रिफाइनरी से थिनर सप्लाई के नाम पर कारोबारी से 4.19 लाख की ऑनलाइन ठगी

दीवान से एक किलो चांदी के बर्तन चोरी

ई चालान का लिंक भेजकर खाते से उड़ाए 4.73 लाख रु

शटर तोड़कर 7.35 लाख की नगदी चोरी

भारत स्काउट गाइड फ्लैग स्टिकर का विमोचन

मुख्यमंत्री के बयान पर गहलोत का पलटवार: बोले-बातों से धक्का नहीं पीड़ा हुई

दीपावली पर रविवार को सुबह की पारी में ही होंगे आरक्षण

