जोधपुर, यातायात पुलिस व परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में चलाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क़ सुरक्षा माह के दूसरे दिन मंगलवार को शहर में कई स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। यातायात पुलिसकर्मियों ने यातायात नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को फूल देकर सम्मान किया। इसके साथ ही प्रदर्शनी लगाकर यातायात नियमों से संबंधी पेंपलेट भी बांटे गए। पुलिसकर्मियों ने वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (यातायात) नाथूसिंह ने बताया कि यातायात पुलिस के अधिकारियों व अन्य जवानों ने आज पावटा चौराहा पर आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना करने की समझाइश की। इसके लिए आज पावटा चौराहे पर यातायात नियमों की होर्डिंग्स प्रदर्शनी लगाई गई। इसके साथ ही यातायात नियमों का एनाउंसमेन्ट, यातायात नियमों के पेम्पलेट वितरण कर वाहनों पर रिफ्लेक्टर चिपकाए गए। कार्यक्रम में दौरान गुड सेमेरिटन दिशा निर्देशों का व्यापक प्रचार-प्रसार, सड़क़ सुरक्षा काउंसलिंग, यातायात नियमों का पालन करने वाले सड़क़ उपयोग कर्ताओं को फूल देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही तेजगति से वाहन चलाना, लालबती का उल्लंघन, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करना, दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट नहीं लगाना, वाहन चलाते समय सीट बेल्ट नहीं लगाना, खतरनाक तरीके से वाहन चलाना, शराब पीकर वाहन चलाना आदि को लेकर कार्रवाई कर समझाइश की गई। उन्होंने बताया कि इस सड़क़ सुरक्षा माह का मुख्य उद्देश्य सड़क़ दुर्घटनाओं में कमी लाना एवं आमजन में यातायात नियमों की जानकारी व जागरूता उत्पन्न करना है।
Related posts:

मादक पदार्थ में वांटेड 12 हजार का इनामी गिरफ्तार

राजस्थान सिविल सर्विसेज अपीलीय अधिकरण की बार एसोसिएशन गठित

अवैध शराब के साथ चार को पकड़ा

दो जगहों से हुई बाइक चोरी

काजरी रोड पर खुले आम पी रहा था स्मैक केस दर्ज

चोर घर की अलमारी से सोने चांदी के आभूषण के साथ नगदी ले गए

सेवा कार्यों के साथ मनाया महापौर प्रसन्नचंद मेहता का जन्मदिन

मोबाइल हैक कर 1.10 लाख निकाले दो बैंक खातों से रकम साफ

