श्रमिक से मोबाइल लूट का आरोपी गिरफ्तार
जोधपुर, बासनी औद्योगिक क्षेत्र श्रमिक कॉलोनी के रहने वाले एक फैक्ट्री श्रमिक से मोबाइल लूट की घटना हुई। गली नंबर 9 में उससे मोबाइल लूटा गया। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए अब आरोपी को गिरफ्तार कर मोबाइल को जब्त किया है। उससे अन्य घटनाओं के बारे में पड़ताल की जा रही है। बासनी पुलिस ने बताया कि मूलत: बिहार के बक्सर हाल श्रमिक कॉलोनी बासनी निवासी अशोक कुमार पुत्र लालू प्रसाद यादव की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी।
इसमें बताया कि वह बासनी गली नंबर 9 से निकल रहा था। तब अज्ञात शख्स उसके हाथ से मोबाइल छीन कर ले गया। पुलिस ने बताया कि घटना में अब मोबाइल लुटेरे केके कॉलोनी गुरूकृपा स्कूल के नजदीक रहने वाले संजय चलान उर्फ अजय को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से मोबाइल जब्त करने के साथ अन्य घटनाओं के बारे में भी पड़ताल जारी है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

मरू निनाद प्रांत घोष शिविर में लगाई पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रदर्शनी

नहाय खाय की रस्म के साथ चार दिवसीय ‘छठ’ महापर्व शुरू

निर्वाचन ड्यूटी से अनुपस्थित रहने पर प्रधानाचार्य को नोटिस

ज्ञान पंचमी पर होंगे विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक आयोजन

टैक्सी में छूटा लाखों के आभूषणों और नकदी से भरा बैग पीड़ित को लौटाया

परमवीर मेजर शैतान सिंह को श्रद्धांजलि कार्यक्रम 18 को

महिला रेजिडेंट डॉक्टर के कमरे से एफएसएल टीम ने जुटाए सबूत

भावी ग्राम पंचायत में पुनर्मतदान 15 को

