Doordrishti News Logo

घर के बाहर खड़ी बाइक जलाने का आरोप

जोधपुर, शहर के प्रताप नगर सदर इलाके में सरगरा कॉलोनी में एक घर के बाहर खड़ी बाइक को आपसी विवाद के चलते आग के हवाले कर दिया गया। पीडि़त गाड़ी मालिक ने दो नामजद युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दी है। प्रताप नगर सदर पुलिस ने बताया कि 9वीं चौपासनी रोड सरगरा कॉलोनी निवासी विक्की पुत्र राकेश सरगरा की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि क्षेत्र का रहने वाले हरीश सरगरा और उसके साथी मधुबन हाऊसिंग बोर्ड निवासी भरत ने मिलकर उसके घर बाहर दरवाजे के नजदीक खड़ी बाइक को जला दिया। पुलिस ने बताया कि इनके बीच पुराना विवाद हो सकता है। फिलहाल नामजद युवकों का पता लगाया जा रहा है। जांच एएसआई हरीसिंह की तरफ से की जा रही है।

युवक से मोबाइल लूटा

सरदारपुरा पुलिस ने बताया कि प्रताप नगर हुडको कॉलोनी निवासी संदीप पुत्र जयप्रकाश अग्रवाल ने रिपोर्ट दी कि वह शनिश्चर जी का थान रोड से निकल रहा था। वह अपने मोबाइल पर परिचित से बात कर रहा था। तब एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आए और उसके हाथ पर झपटा मार कर मोबाइल लूट कर ले गए। वह चिल्लाया और पीछे भी भागा था। मगर लुटेेरे युवक तेजी से भाग निकले। पुलिस ने बताया कि आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल सुराग हाथ नहीं लगा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026

योनो एप बंद होने-मोबाइल अपडेट व बैंक लोन क्लोजर करने का झांसा देकर ठगी

August 9, 2026

सड़क हादसों में दो महिलाओं सहित तीन की मौत

August 9, 2026

खेत पर कब्जे का आरोप,50 हजार रुपए लूटे

August 9, 2026

You missed