Doordrishti News Logo

गृह विभाग ने जारी की संशोधित कोविड गाइडलाईन

  • संपूर्ण जिले में प्रतिदिन रात्रि 11 से प्रातः5 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा
  • वीकेंड कर्फ्यू अब सिर्फ शहर में रहेगा लागू
  • शादी समारोह में अब 100 लोग अनुमत
  • 24 जनवरी से होगा लागू संशोधित गाइड लाइन
  • कड़ाई से की जाएगी पालना

जोधपुर, गृह (ग्रुप-7) विभाग के आदेश दिनांक 09.01.2022 एवं दिनांक 13.01.2022 की निरन्तरता में जन सामान्य की सुविधा एवं आवश्यक सेवाओं एवं वस्तुओं की निरंतर उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए दिशा-निर्देश आदेश जारी किये गये हैं।

नए दिशा निर्देश

जिला कलक्टर एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधक प्राधिकरण के गुरूवार को जारी आदेश के तहत समस्त सरकारी एवं निजी कार्यालय, व्यावसायिक एवं व्यापारिक संस्थानों, मार्केट एसोसिएशन को निर्देशित किया जाता है कि अपने स्वयं,स्टॉफ, कार्मिकों के वैक्सीन की दोनों डोज (पहली और दूसरी) लगवाए जाने से सम्बन्धित सूचना 1 फरवरी, 2022 से सदृश्य स्थान पर अनिवार्य रूप से चस्पा करें,उल्लंघन पाये जाने पर संबंधित संस्थानों के संचालकों,मार्केट एसोसिएशन के विरूद्ध प्रशासन द्वारा नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

होटल एसोसिएशन, संचालकों को परामर्श दिया जाता है कि कोविड के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर यदि कोई व्यक्ति पूर्व में की गई बुकिंग को निरस्त,आगामी दिवसों के लिए स्थगित करवाना चाहता है तो सम्बन्धित होटल संचालक पूर्व में किये गये भुगतान को लौटाना, समायोजित करने की कार्यवाही करें। संपूर्ण जिले में आयोजित होने वाले विवाह समारोह में अधिकतम 100 व्यक्तियों के सम्मिलित होने की अनुमति होगी।

विवाह समारोह में बैण्ड बाजा बादकों को उक्त संख्या से अलग रखा जायेगा। विभागीय आदेश 09.01.2022 अनुसार लगाये गये जन-अनुशासन कर्फ्यू (सप्ताह के प्रत्येक शनिवार रात्रि 11ः00 बजे से सोमवार प्रातः 05ः00 बजे तक) जिले के केवल नगरीय क्षेत्रों में लागू रहेगा। इस दौरान आवश्यक गतिविधियों के अलावा अन्य गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी एवं संपूर्ण जिले में प्रतिदिन रात्रि 11ः00 बजे से प्रातः 05ः00 बजे तक रात्रिकालीन कर्फ्यू जारी रहेगा। यह आदेश 24 जनवरी, 2022 से प्रभावी होगा। संयुक्त प्रवर्तन दल (जेईटीएस) एवं एंटी कोविड टीम (एसीटीएस) मार्केट एसोसिएशन के साथ मिलकर बाजारों एवं मॉल्स में कोविड उपयुक्त व्यवहार (डबल डोज वैक्सीनेशन,मास्क, दो गज की दूरी, सेनेटाईजेशन इत्यादि) की पालना करने हेतु जागरूकता का प्रसार करेंगी।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

छह किलो अफीम का दूध व 6.95 लाख रुपए के साथ तस्कर गिरफ्तार

July 19, 2026

कोटा स्टेशन के पुनर्विकास के कारण ट्रेनें मार्ग परिवर्तित रहेगी

July 19, 2026

श्रीभादरिया लाठी स्टेशन पर दो सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव प्रारंभ

July 19, 2026

हड़पसर-जोधपुर-सुपरफास्ट ट्रेन 7 ट्रिप रद्द

July 19, 2026

पीएम मोदी ने विक्रम-1 के सफल प्रक्षेपण पर स्काईरूट टीम को दी बधाई

July 19, 2026

लायंस क्लब जोधपुर सेंट्रल का पदस्थापना समारोह संपन्न

July 19, 2026

एनआई एक्ट प्रकरणों के लिए आयोजित विशेष लोक अदालत में कुल 239 प्रकरणों का निस्तारण

July 19, 2026

विशेष अभियान के तहत लग्जरी/स्लीपर बसों का औचक निरीक्षण

July 19, 2026

मारुति सुजुकी ने आईटीआई जोधपुर के 18 प्रशिक्षार्थियों को दिए लेटर ऑफ इंटेंट

July 19, 2026