Doordrishti News Logo

लुटेरी दुल्हन प्रकरण में दलाल की जमानत खारिज

जोधपुर, राजस्थान हाईकोर्ट ने लुटेरे दुल्हन के प्रकरण में दलाल की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। न्यायाधीश विनीत माथुर की अदालत ने दलाल की जमानत प्रार्थना पत्र खारिज किया। उल्लेखनीय है कि महामंदिर निवासी प्रदीप के साथ दो लाख रुपये की धोखाधड़ी कर उसका विवाह दो बच्चों की मां से करवा दिया गया था। पश्चात पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में लुटेरी दुल्हन अनु एवं कैलाश दवे को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उनकी जमानत राजस्थान उच्च न्यायालय द्वारा स्वीकार कर लेने के बाद में जोधपुर पुलिस मेरठ गई वहां से आरोपी दीवान सिंह को गिरफ्तार कर जोधपुर लाई थी।

ट्रायल कोर्ट में दीवान सिंह की जमानत खारिज होने के बाद उसने राजस्थान उच्च न्यायालय के समक्ष जमानत प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर दलील दी कि प्रकरण में उसकी भूमिका टैक्सी ड्राइवर की है। उसने केवल सवारी छोड़ी थी,अन्य आरोपियों की जमानत पूर्व में राजस्थान उच्च न्यायालय ले चुका है।  न्यायालय ने सभी पक्षों को सुनकर आदेश दिया कि दीवान पर फर्जी विवाह प्रमाण पत्र पर हस्ताक्षर करने एवं सक्रिय भूमिका निभाने का गंभीर आरोप है। प्रकरण के गुणावगुण पर टिप्पणी ना करते हुए न्यायालय ने दलाल दीवान की जमानत प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया। परिवादी का पक्ष अधिवक्ता प्रवीण दयाल दवे ने रखा। सरकार की ओर अधिवक्ता श्रवण विश्नोई उपस्थित हुए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

महावीरपुरम में धूमधाम से मनाया हनुमान जन्मोत्सव

April 3, 2026

मंडोर मंडी में बड़ी कार्रवाई13,244 किलो घी और खाद्य पदार्थ सीज

April 3, 2026

गत वित्तीय वर्ष में जोधपुर मंडल ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं-डीआरएम त्...

April 3, 2026

एटीएम कार्ड में प्रदत्त बीमा में दुर्घटना से मौत पर बैंक द्वारा राशि अदा करना होगा

April 3, 2026

आधा दर्जन जगहों से बाइक चोरी

April 3, 2026

घर में घुसकर नाबालिग को दिखाया चाकू,दुष्कर्म का केस दर्ज

April 3, 2026

ऑन लाइन गेमिंग के शौकीन ट्रेनी अधिवक्ता से 6 लाख का फ्रॉड

April 3, 2026

हैडकांस्टेबल व मोहनगढ़ पंचायत समिति का एलडीसी अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

April 3, 2026

मादक पदार्थ तस्करी में वांटेड 25 हजार इनामी अपराधी गिरफ्तार

April 3, 2026