Doordrishti News Logo

21 से बनेगा नया पश्चिमी विक्षोभ, फिर बादल बारिश के आसार

जोधपुर, प्रदेश सहित मारवाड़ में सर्दी का सितम थमने का नाम नहीं ले रहा। सर्द हवाएं शरीर में गलन पैदा करने के साथ कंपकंपी बनाए हुए है। सुबह और रात को हालत बड़ी खराब होने वाली सर्दी पड़ रही है। सुबह सर्द हवाएं तन भेद रही हैं। धूप निकलने पर कुछ राहत महसूस की जाती है। सोमवार को बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। मौसम विभाग की मानें तो 21 जनवरी से फिर से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से बादल बारिश का दौर बन सकता है। जोधपुर बीकानेर संभाग के साथ ही अन्य जिलों पर भी इसका असर रहेगा। शहर में आज तापमान कुछ बढ़ा और चटक धूप खिलने से सर्दी से कुछ राहत महसूस की गई।

पारा चढऩे लगा, चटक धूप निकली

नए साल के शुरुआत के साथ बढ़ी सर्दी में अब हल्की राहत महसूस होने लगी है। सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम 9 डिग्री रहा। रविवार को न्यूनतम 8 डिग्री व अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा। ऐसे में दिन में सर्दी में राहत महसूस हुई। लेकिन हवा में नमी के चलते ठिठुरन बरकरार रही। सुबह व शाम सर्द हवाओं से ठंड महसूस की गई। दिन की शुरुआत में धुंध छाई रही लेकिन धूप खिलने के साथ ही धुंध छटने से ठंडक से राहत मिली।

दो पश्चिमी विक्षोभ बनने की संभावना

एक बार फिर प्रदेश में दो-दो पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। पहला विक्षोभ 21 जनवरी को बन रहा है। जो बादल बारिश के पर्याप्त होगा। इससे सर्दी में इजाफा हो सकता है। फिर दूसरा विक्षोभ 24 जनवरी तक बनने के आसार है। माना जा रहा है कि आगामी सप्ताह में फिर से कड़ाके की सर्दी का सामना करना पड़ सकता है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

दान में मिले 10 कैडवर पर 50 से अधिक सर्जनों ने सीखी जटिल पेल्विएसीटैबुलर सर्जरी

August 9, 2026

झण्डारोहण के साथ प्रारंभ हुआ चालिहा महोत्सव

August 9, 2026

आयुर्वेद विश्वविद्यालय में हुई वाद-विवाद प्रतियोगिता

August 9, 2026

बासनी स्टेशन पर प्रारंभ हुआ कोच गाइडेंस सिस्टम

August 9, 2026

मारवाड़ बागरा में खुलेगा माल कारोबार का नया द्वार

August 9, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के पांच स्टेशनों पर चार दिन पार्सल बुकिंग बंद

August 9, 2026

भगत की कोठी यार्ड में 6 पुराने टर्नआउट बदले

August 9, 2026