Doordrishti News Logo

स्कूली बच्चों के लिए सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

जोधपुर, प्रताप नगर स्थित दिल्ली पब्लिक प्राइमरी स्कूल में वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत शिक्षकों द्वारा पीपीटी के माध्यम से विभिन्न प्रकार के सुरक्षा नियमों जैसे अग्निसुरक्षा,जलीय सुरक्षा, सड़क सुरक्षा और विद्युत सुरक्षा के बारे में अवगत कराया गया।

स्कूली बच्चों के लिए सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

बच्चों ने इस आयोजन में पूर्ण रूचि ली और सुरक्षा नियमों को ध्यान से सुना।इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य विजय लक्ष्मी राठौड़ ने विद्यार्थियों को हर क्षेत्र में स्वसुरक्षा के लिए सतर्क रहने का संदेश दिया। निदेशक डाॅ.ज्योत्सना सिंह शेखावत ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य में आॅन लाइन शिक्षा से मस्तिष्क और नेत्रों पर होने वाले दुष्प्रभावों से बचाव के बारे में बताया और विद्यार्थियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए काॅविड अनुरूप व्यवहार का पालन करने का निर्देश दिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

अखिल भारतीय समाचार पत्र एसोसिएशन का प्रांतीय अधिवेशन संपन्न

September 3, 2026

भारत को जानो परीक्षा में 4235 विद्यार्थियों ने लिया भाग

September 3, 2026

पॉइंट्स की जांच में जरा सी भी चूक न हो एसएंडटी कर्मियों को सुरक्षा का पाठ

September 3, 2026

रक्तदान करेंगे,मतदान भी करेंगे थीम पर वृहद स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया

September 3, 2026

पर्युषण से पहले श्रावक सीख रहे प्रतिक्रमण की क्रिया विधि

September 3, 2026

नगर निगम जोधपुर में बुधवार को 41 ने लिया अभ्यर्थिता वापस

September 3, 2026

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया प्रशिक्षण स्थल का जायजा

September 3, 2026

कार की टक्कर से नीचे गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर ने कुचला

September 3, 2026

एक दर्जन से अधिक जिलों में 6 सितंबर तक न्यायिक कार्य से दूरी का ऐलान

September 3, 2026