Doordrishti News Logo

जोधपुर, श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र जनजागरण एवं निधि संग्रहण महाभियान के तहत राम मंदिर निर्माण हेतु राम भक्तों द्वारा सात्विक दान के आग्रह व आह्वान के संदर्भ में दक्षिण जोन,वार्ड संख्या 58 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी रहे नगेंद्र सिह शेखावत के निवास पर सेवा भारती प्रांत मंत्री प्रवीण कुमार द्वारा राम सभा आयोजित की गई। प्रवीण कुमार ने अपने उद्बोधन में इस पुनीत कार्य के लिए उपस्थित सभी कार्यकताओं को अधिक से अधिक जनसंपर्क कर अधिकाधिक धन संग्रह करने और सफलतापूर्वक कार्य करने का लक्ष्य दिया। राम सभा में पंचवटी बस्ती प्रमुख हरिसिंह पंवार, भाजपा वरिष्ठ नेता पूर्व प्रदेश महामंत्री ओबीसी मोर्चा व जिला उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह शेखावत, मंडल उपाध्यक्ष मोतीलाल भाटी, शक्ति प्रमुख नरेंद्रसिंह इंदा, लड्ढा कोलोनी नवयुवक सेवा मंडल सदस्य पंकज जांगिड़, रामलाल जांगिड़, अमृत बोहरा, सुनील शर्मा, गजेंद्र वैष्णव और लव प्रजापत आदि शामिल हुए।

Related posts: