Doordrishti News Logo

घर में सेंध लगाने वाला ऑटो चालक चढ़ा पुलिस के हत्थे,घर में से चुराई बाइक व पांच कैमरे बरामद

जोधपुर, शहर की माता का थान पुलिस ने दो दिन पहले एक सूने मकान में हुई सेंधमारी की घटना का खुलासा करते हुए एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। ऑटो चालक घर के परिवार को भदवासिया बस स्टेण्ड पर छोड़ऩे गया था। बाद में रात को आकर उसी घर में सेंध लगा गया। पुलिस ने पकड़े गए ऑटो चालक की निशानदेही पर बाइक और पांच कैमरे बरामद किए हैं। अभियुक्त से वारदात में प्रयुक्त टैक्सी का पता लगाया जा रहा है।

थानाधिकारी निशा भटनागर ने बताया कि जगदंबा कॉलोनी निवासी श्रवण पुत्र जवानसिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि दो दिन पहले उसका परिवार किसी कार्यवश फलोदी बरजासर गया था। तब एक ऑटो चालक ने परिवार के लोगों को भदवासिया बस स्टेण्ड पर छोड़ा था। अगले दिन लौटने पर घर में सेंधमारी का पता लगा। अज्ञात चोर घर में खड़ी उसकी बाइक, कैमरे और सोने के कुछ आयटम आदि चोरी कर ले गए। थानाधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता लगा कि वही ऑटो चालक रात को घर के आसपास नजर आया है।

इस पर पुलिस की टीम में शामिल हैडकांस्टेबल हनुमानसिंह, रामलाल, कांस्टेबल महिपाल सिंह एवं राजेश कुमार ने ऑटो चालक का पता लगाया। ऑटो चालक कुड़ी भगतासनी बिजली घर के पास सेक्टर 4 में रहने वाले मोनू सैन उर्फ मोहन पुत्र राजेशलाल को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशान देही पर पुलिस ने चोरी की बाइक, पांच कैमरे आदि जब्त किए हैं। अन्य सामान के साथ टैक्सी के संंबंध में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: