Doordrishti News Logo

विवेकानंद जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

जोधपुर, बुधवार को राजकीय कन्या महाविद्यालय सूरसागर मे स्वामी विवेकानंद जयंती मनाई गई। प्राचार्य माला माथुर के निर्देशन अनुसार युवा दिवस के रूप में आज कोरोना की गाइड लाइन की पालना करते हुए यह समारोह आयोजित किया गया। महिला प्रकोष्ठ अधिकारी डॉ अलका बोहरा ने बताया कि इस अवसर पर भाषण में टीना सोलंकी, दिव्या बोराणा, लक्षिता, ममता और सुनीता सेन संगीता ने भाग लिया। बालिका सुआ ने इस अवसर पर भजन प्रस्तुत किया।

विवेकानंद जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

ममता, विजयलक्ष्मी, कोमल व ललिता ने श्रमदान किया। खेलकूद प्रभारी प्रोफेसर मोअजम अली ने बताया कि युवा दिवस पर खो-खो व कबड्डी खेलों का आयोजन किया गया। महाविद्यालय में छात्राओं के बीच स्वामी विवेकानंद के आदर्श व जीवन वृतांत पर परिचर्चा भी हुई। इन कार्यक्रम का संचालन सतीश बोहरा व रविंद्र ने किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें –http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: