Doordrishti News Logo

नीलामी में ज्वैलर को 1.20 करोड़ का नकली सोना देकर ठगा

मणिपुरम्म फाइनेंस लिमिटेड का आया सच सामने, केस दर्ज

जोधपुर, गोल्ड पर फाइनेंस करने वाली नामी गिरामी कंपनी मणिपुरम्म फाइनेंस लिमिटेड के खिलाफ धोखा धड़ी में केस दर्ज करवाया गया है। स्थानीय ज्वैलर को नीलामी में तीन किलो सोना खरीदना महंगा पड़ गया। उसे नकली सोना देकर 1.20 करोड़ की ठगी कर ली गई। पीड़ित ने अब उसके खिलाफ महामंदिर थाने में रिपोर्ट दी है। इस फाइनेंस कंपनी की कई जगहों पर शाखाएं हैं। बालोतरा वाली शाखा से 15 फीसदी असली सोना मिला, जबकि 85 फीसदी नकली था।

महमंदिर थाने के एएसआई नेमीचंद ने बताया कि सुभाष चौक रातानाडा निवासी तुलसीराम सोनी पुत्र चंपालाल सोनी की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसकी एक ज्वैलरी की दुकान पावटा स्थित अक्षय होटल के नजदीक नवदुर्गा ज्वैलर्स नाम से है। वह स्वर्णाभूषण का कारोबार करता है। उसने महामंदिर की मणिपुरम्म फाइनेंस लिमिटेड से नीलामी में सोना बिकने की जानकारी पर संपर्क किया। नीलामी प्रक्रिया गत वर्ष जून से लेकर अक्टूबर के बीच हुई थी। फाइनेंस कंपनी की तरफ से अपनी विभिन्न ब्रांचों जिनमें बालोतरा,जोधपुर,नागौर और चितौडग़ढ़ आदि जगहों से उसे सोना मिला था।

जून में नीलामी प्रक्रिया के समय ही उसने 10-15 लाख रूपए नीलामी का सोना खरीद के लिए दिया गया था। बाद में अक्टूबर को उसने कंपनी में एक करोड़ से ज्यादा रूपए दिए। सोना तीन किलो से ज्यादा था। मगर जब उसे मानक पैमाने पर जांचा गया तो वह नकली मिला। बालोतरा वाली शाखा से तो केवल 15 टंच ही सोना था बाकि नकली था। जबकि कायदे के मुताबिक 88 टंच सोना होना जरूरी है। पीडि़त ने अपने साथ हुई एक करोड़ बीस लाख की ठगी को लेकर अब महामंदिर थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। महामंदिर में ही उसकी सबसे बड़ी ब्रांच है जहां से खरीदफरोख्त आरंभ की गई। फिलहाल पुलिस ने प्रकरण का अनुसंधान आरंभ किया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026