सेना के जवान का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटेक से हुआ निधन

जोधपुर, ओसियां के सारण नगर निवासी शहीद सैनिक भीयाराम आज पंचतत्व में विलीन हो गए। सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। शहीद के पुत्र ने उन्हें मुखाग्नि दी। सभी की आंखे नम हो गई। लोगों ने नारे लगा कर देश भक्ति के जज्बे को नमन किया। सैनिक भीयाराम का जम्मू कश्मीर में ड्यूटी के दौरान हार्ट अटैक से निधन हो गया था। उनके निधन से सम्पूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर छा गई।

सेना के जवान का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

जवान का शव उनके पैतृक गांव पहुँचते ही ग्रामीणों ने भारत माता की जयकारों से आसमान गुंजायमान कर दिया। उसके बाद साथ आए सैन्य अधिकारियों ने परिवार जनों को तिरंगा भेंट कर ढांढस बंधाया। जवान के पार्थिक देह को आमजन के साथ सेना के अधिकारियों और नेताओं ने श्रदांजलि दी। भीयाराम के पुत्र ने अपने पिता को मुखाग्नि दी तब हर ग्रामवासी की आंखे नम हो गई। ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने सोशल मीडिया पर शोक जताया, पूर्व केबिनेट मंत्री शम्भूसिंह खेतासर, पूर्व सरपंच लक्ष्मण राम सहित ग्रामीणों ने परिवार के पास पहुँच कर ढांढस बंधाया।

गौरतलब है कि भीयाराम के दूसरे दोनों भाई भी फ़ौज में हैं जिसमे से सबसे बड़ा भाई झुमराम सूबेदार से रिटायर्ड है। तो उनके दोनों पुत्र भी देश की सेवा में लगे हुए हैं। उससे छोटे भाई भी ऑन ड्यूटी भारतीय सेना में है। तीनों भाइयों में सबसे छोटे भीयाराम ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए है। भीयाराम के पिता गांव में खेती करते हैं।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

संविधान के प्रति आदर रहेगा तो दुनिया की कोई ताकत हमें झुका नहीं सकती: महिपालसिंह

November 27, 2026
संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

संविधान दिवस पर अधिवक्ताओं ने संविधान को मजबूत करने का लिया संकल्प

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

नौ जगहों से मोटर साइकिलें चोरी

November 27, 2026
Doordrishti News Logo

मकान का ताला तोड़कर चोरी के तीन आरोपी गिरफ्तार

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

एआई से कमठा ठेकेदार की फोटो लडक़ी से मिला कर आपत्तिजनक बनाया

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

ऑनलाइन एस्कॉर्ट सर्विस के नाम पर 91 हजार रुपए की ठगी

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

वीडियो कॉल से किशोरी का स्क्रीन शॉट लेकर ब्लैकमेल होटल में बुलाकर दुष्कर्म

November 26, 2026
Doordrishti News Logo

सैल्समैन ने शराब की पेटी नहीं दी युवकों ने पिस्टल दिखाकर धमकाया पेट्रोल डालकर ठेके को जलाने का प्रया...

November 26, 2026
राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

राइकाबाग ओवरब्रिज की मरम्मत के चलते यातायात में बदलाव

November 26, 2026