अलग अलग हादसों में तीन की मौत

जोधपुर, कमिश्नरेट क्षेत्र में हुए अलग अलग हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने कार्रवाइयां कर शव उनके परिजन को सुपुर्द किए। बोरानाडा पुलिस ने बताया कि भांडू खुर्द बोरानाडा के रहने वाले बुधाराम पुत्र कानाराम जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भतीजा किशन सोमवार की शाम को भीलों की ढाणी भांडूखुर्द से निकल रहा था। तब अज्ञात वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में घायल हुए उसके भतीजे को उपचार के लिए एमडी एमएच में भर्ती करवाया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई।

पुलिस अब अज्ञात वाहन चालक का पता लगाने का प्रयास कर रही है। दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के गाजीपुर टाटापुर के रहने वाले इंगलेश यादव पुत्र सुभाष यादव की तरफ से बोरानाडा थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई 30 वर्षीय अखिलेश यादव यहां बोरानाडा फैक्ट्री में मजदूरी करता था। 24 दिसम्बर को वह कमरे पर चाय बनाते आग से झुलस गया। इस पर उसे एमजीएच के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया। मगर उसकी मंगलवार की सुबह को मौत हो गई।

पुलिस ने घटना के संबंध में कार्रवाई कर शव परिजन को सौंपा। चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड पुलिस ने बताया कि मूलत: करौली हाल वैष्वण नगर निवासी दिनेश पुत्र रामधन की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि उसका भाई सर्वेश सोमवार की शाम को घर पर बालकनी से नीचे गिर गया था। इस पर उसे उपचार के लिए एमडीएमएच भर्ती करवाया गया। मगर उसकी बाद में मौत हो गई। चौहाबो पुलिस ने घटना में मर्ग की कार्रवाई की।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज जोधपुर में 3 दिवसीय BCME कार्यशाला शुरू

July 8, 2026

अमित शाह की मौजूदगी में नर्मदा अवार्ड पर ऐतिहासिक समझौता

July 8, 2026

14 जुलाई को लगेगा निःशुल्क ज्योतिष शिविर

July 8, 2026

रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिला खाटू श्यामजी मंदिर प्रतिनिधिमंडल

July 8, 2026

पूर्व डीन के खिलाफ दस्तावेजों में हेरफेर और गबन का केस दर्ज

July 8, 2026

चतुर्थ श्रेणी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बनकर परीक्षा देने का मामला दर्ज

July 8, 2026

वृद्धा के अनपढ़ होने का उठाया फायदा झांसे में लेकर 25 लाख हड़पे

July 8, 2026

सवारी टैक्सी में लादे गए बीयर के कार्टन: 84 बोतल और 24 केन बरामद

July 8, 2026

इंजीनियरिंग कार्यों में जोधपुर मंडल की उल्लेखनीय प्रगति

July 8, 2026