Doordrishti News Logo

शहर का मौसम शिमला नैनीताल सा, सर्द मौसम में पर्यटन का आनंद

कई जगह ओले भी गिरे

जोधपुर, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से शहर और आस पास हुई बारिश के असर से अब यहां का मौसम शिमला नैनीताल सा हो गया है। पर्यटन का आनंद सिर चढ़ कर बोल रहा है। लोगबाग गर्म लबादों में शहर भ्रमण का आनंद उठा रहे हैं। मौसम का मिजाज आगामी 30 दिसम्बर तक इसी तरह बना रह सकता है। मौसम विभाग की भष्वियवाणी के मुताबित 29 दिसम्बर तक पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बादल बारिश का दौर बना रहेगा। सर्दी से बचाव की सलाह भी डॉक्टरों ने दी है। ऐसे में सर्दी जुकाम के मरीज बढ़ सकते हैं। सर्द हल्की हवा से मौसम एक तरह से खुशनुमा बना हुआ है। शहर में आज सुबह से ही धुंध छाई हुई है।

शहर का मौसम शिमला नैनीताल सा, सर्द मौसम में पर्यटन का आनंद

अलसुबह लोगों को बाहर जाते समय अपने गाडिय़ों की हैडलाइट तक को जलाना पड़ा। धुंध में लिपटे शहर में सुबह से ही फिजां का रंग बदला नजर आया। लोग चाय की थडिय़ों पर हथाइयां करते देखे गए। एक दो बार सूर्यदेव ने अपनी हल्की झलक दिखाई और गहरे बादलों की ओट में छिप गए। उत्तरी भारत के चमोली, शिमला, हिमालय ही तराई में हुई ताजी बर्फबारी के साथ प्रदेश में सक्रिय हो रखे दो पश्चिमी विक्षोभ का असर सर्दी के रूप में देखने को मिल रहा है। तीन दिनों से प्रदेश के मौसम में अच्छा खासा बदलाव आया है। इसका असर मारवाड़ पर भी बना हुआ है।

शहर का मौसम शिमला नैनीताल सा, सर्द मौसम में पर्यटन का आनंद

जोधपुर शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में बादल बारिश का दौर जारी है। शहर में मंगलवार की अलसुबह बूंदाबांदी होने से सडक़ें गीली देखी गई। दोपहर बाद वारिश में थोड़ी तेजी आई,के जगह ओले भी गिरे। शहर के बनाड़ रोड, रातानाडा क्षेत्र में कुछ जगह ओले गिरे। धुंध में लिपटा शहर सुबह से नजर आया। दोपहर तक आसमां में धुंध के बादल छाए रहे। तापमान हालांकि ज्यादा नहीं गिरा है। मगर हवा की गति मंद होने से धूजणी तो नहीं छूटी मगर वातावरण में बनी हुई ठंडक से लोगों को गर्म लबादे पहनने को मजबूर रखा। दिनचर्या में काफी बदलाव देखा जा सकता है। सुबह शहर में तापमान 11 डिग्री तक बना हुआ था। रात को शीतलहर में धूजणी जरूर छुड़ा दी।

शहर का मौसम शिमला नैनीताल सा, सर्द मौसम में पर्यटन का आनंद

इधर सर्दी के बढऩे के साथ ही शहर में पर्यटकों की भी बहार आई हुई है। कई पर्यटक तो नये वर्ष सेलिब्रेशन के लिए शहर में आए हुए हैं। जिनमें विदेशी पावणा ज्यादा हैं। आज सुबह मेहरानरगढ़ देखने को पर्यटकों का हुजूम उमड़ पड़ा। अन्य पर्यटनस्थलों पर भी लोग काफी संख्या में देखे गए।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026