Doordrishti News Logo

निगम में मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ, अब पार्षदों की संख्या पहुंची 12

जोधपुर, शहर में स्वायत शासन विभाग द्वारा मनोनीत पार्षदों ने गुरूवार को शपथ ली। जोधपुर नगर निगम के सभागार में आज शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस समारोह में दोनों महापौर सहित विधायक व सभी पार्षद मौजूद थे। महापौर कुंती देवड़ा ने कहा की नए पार्षद आने से शहर का विकास कार्य तेजी से होगा व स्वच्छता बढेगी।

उल्लेखनीय है कि बीते दिनों राजस्थान नगर पालिका संशोधन विधेयक 2021 पास होने के बाद नगर निगम बोर्ड में मनोनीत सदस्यों की संख्या 6 से बढ़ाकर 12 कर दी गई थी स्वायत्त शासन विभाग ने 18 दिसम्बर को जोधपुर नगर निगम उत्तर और दक्षिण के 12-12 मनोनीत सदस्यों की सूची जारी की थी।

निगम में मनोनीत पार्षदों ने ली शपथ, अब पार्षदों की संख्या पहुंची 12

नगर पालिका अधिनियम में शक्तियों के तहत मनोनयन

पार्षदों को राजस्थान नगरपालिका अधिनियम 2009 की प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए मनोनीत किया गया। ये पार्षद राज्य सरकार के आगामी आदेश या फिर नगर निगम/नगर परिषद/नगर पालिका मंडल की अवधि तक के लिए जोधपुर नगर निगम उत्तर और दक्षिण में 12-12 सदस्यों का मनोनयन किया गया है।

नगरनिगम उत्तर में इन्होंने ली शपथ

नगर निगम उत्तर में छोटू खां उस्ताद, किशोर बरवड़, राधेश्याम हंस, चंद्र प्रकाश आसेरी दिव्यांग, सुनील बोहरा, कानाराम भाटी, शिव प्रकाश आर्य, रमेश चंद्र शर्मा, सरदार बलदेव सिंह, प्रकाश चावड़ा, मनीष परिहार, ललित सुराणा ने शपथ ली।

दक्षिण निगम से इन्होंने ली शपथ

इंदु खां मेहर (दिव्यांग),ओम प्रकाश परिहार,सत्यनारायण बस्तवा शर्मा, नारायण गुर्जर,राजकुमार आसुदानी, भंवरलाल सियोल,भंवरलाल हटवाल, ओमकार वर्मा, रामचंद्र सैन, सुरेश सागर, सुभाष चंद्र धानका,अंजुला रोपिया ने शपथ ली।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मारपीट कर दो लाख रुपए छीनने का आरोप

November 20, 2025

सर्विस बुक की अनुपलब्धता पेंशन में बाधक नहीं

November 20, 2025

यूको बैंक एटीएम से शातिरों ने उपकरण लगाकर ग्राहकों के फंसे 9 हजार निकाले

November 20, 2025

पानी की मोटर चुराने के बाद अन्य घटना करने वाले थे: तीन महिला सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

अवैध बजरी खनन एवं परिवहन में वांटेड गिरफ्तार,टॉप टेन में चयनित

November 19, 2025

कांस्टेबल पर गाड़ी चढ़ाकर जान से मारने की नीयत का मामला: मुंबई की युवती सहित चार गिरफ्तार

November 19, 2025

उत्तर पश्चिम रेलवे को चालू वित्त वर्ष में 4,780 करोड़ रुपए का रिकॉर्ड राजस्व

November 19, 2025

आयुर्वेद की शक्ति शास्त्राध्ययन और अनुसंधान में निहित-प्रो.गौड़

November 19, 2025

चुटकियों में धुलने लगी ट्रेन,भगत की कोठी में लगा ऑटोमेटिक कोच वाशिंग प्लांट

November 19, 2025