Doordrishti News Logo

एमडीएमएच से मरीज के परिजन का बैग चोरी

बैग में 11 हजार रूपयों के साथ जरूरी दस्तावेज थे

जोधपुर, पश्चिमी राजस्थान के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल मथुरादास माथुर चिकित्सालय में वाहन व बैग चोरी का सिलसिला लगातार जारी है। जैसे ही मरीज के परिजनों का थोड़ा सा भी ध्यान चूका, पीछे से बैग पार। मंगलवार अलसुबह साढ़े चार बजे अस्पताल के बीपीएल काउंटर के पास से बैग चोरी हो गया। मामले को लेकर भीतरी शहर के नवचौकिया निवासी आयुष थानवी की ओर से रिपोर्ट दी गई।

इसमें बताया कि उनके पिता राधेश्याम थानवी बीमार होने से वे एमडीएम अस्पताल में भर्ती हैं। ऐसे में मंगलवार अलसुबह साढ़े चार बजे बीपीएल काउंटर के पास से उनका बैग कोई चोर चुराकर ले भागा। बैग में 11 हजार रुपए, एक मोबाइल, चार्जर, एटीएम, पहचान पत्र सहित कुछ दस्तावेज थे। आयुष ने बताया कि चंद मिनटों पहले बैग पास में ही था, लेकिन इसके दो मिनट बाद देखा तो बैग पार हो चुका था। इसके बाद अस्पताल के बाहर व परिसर में घूमकर बैग चोर को पकड़ऩे का भी प्रयास किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आरपीएफ एसआई रमेश कुमार बने ‘एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ’

September 9, 2026

भाजपा प्रत्याशी देवेन्द्र सालेचा का जनसंपर्क अभियान तेज

September 9, 2026

मतदान पश्चात मतदान दलों के लिए भुगतान व वाहन मुक्ति एवं ड्यूटी प्रमाण पत्र की व्यवस्थाएं निर्धारित

September 9, 2026

बालेसर सत्ता में एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 9, 2026

केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग

September 9, 2026

हफ्ता वसूली के लिए पेट्रोल पंप पर धमकाने वाले की पहचान,तलाश जारी

September 9, 2026

वृद्ध को धक्का देकर स्कूटी सवार मोबाइल लूट कर ले गए

September 9, 2026

दो लोगों के बैंक खाते से दो लाख की रकम पार केस दर्ज

September 9, 2026

स्टेट हाईवे पेट्रोल पंप पर लूट: तलवार चाकू के बल पर नकाबपोश बदमाशों का आतंक

September 9, 2026