Doordrishti News Logo

इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी से महिला को अश्लील संदेश भेजने वाला शातिर मुंबई से पकड़ा गया

जोधपुर, शहर की एक महिला की इंस्टाग्राम आईडी से नंबर लेकर उसे अश्लील वार्तालाप और वीडियोज डालने वाले शातिर को पुलिस ने आखिरकार मुंबई से पकड़ लिया। उसे आज मुंबई से जोधपुर लाया गया है। शातिर के खिलाफ महिला अभद्रता और आईटी एक्ट में केस दर्ज कराया गया था। चौपासनी हाऊसिंग बोर्ड थानाधिकारी लिखमाराम ने बताया कि थाना क्षेत्र की एक महिला की तरफ से गत वर्ष रिपोर्ट दी गई थी। इसमें बताया कि उसके मोबाइल पर गत 2 अगस्त की रात को किसी अंजान शख्स ने वाटसएप पर मैसेज डाले जो आपत्तिजनक थे। बाद में  वाटसएप कॉल भी करने लगा। इसके साथ उसने अपने मैसेज में मेरी बेटी से मिलने की चाह जताई।

एक आईडी पीके-9 फनी को भी बताया। पीडि़ता का कहना है उसने पता लगाया तब मालूम हुआ कि यह आईडी किसी इंस्टाग्राम की है। तब पता लगा कि उस शख्स ने अपने मोबाइल स्टेटस पर महिला के नंबर डाल रखे है। जिससे महिला के पास में लोगो के अश्लील मैसेज के साथ आपत्तिजनक वीडियोज आने लग गए। थानाधिकारी ने बताया कि घटना में प्रकरण दर्ज करते हुए आईटी एक्सपर्ट की मदद लेकर पुलिस की टीम में शामिल हैडकांस्टेबल प्रेम, रतनाराम, कांस्टेबल प्रकाश, प्रेमाराम, भविष्य कुमार ने शातिर का पता लगाकर मुंबई के कांदिवली निवासी मो. फिरोज पुत्र शराफत अली को गिरफ्तार कर लाया गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

राजस्थान के 78 उत्कृष्ट बीएलओ सम्मानित,जोधपुर के ओमाराम का सम्मान

November 21, 2025

जोधपुर में बेस्ट बीएलओ ऑफ द डे

November 21, 2025

जोजरी नदी प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट के संज्ञान के बाद जिला प्रशासन का सख़्त एक्शन

November 21, 2025

डंपर ने ली युवक की जान लोगों ने रास्ता रोक जताया विरोध

November 21, 2025

ओवरटेक करने के प्रयास में ट्रक से भिड़ी कार पूर्व सरपंच की मौत,पुत्री घायल

November 21, 2025

इंफो सोफ्ट कंपनी में निवेश के नाम पर 77.50 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

November 21, 2025

आतंकवादियों के बहुचर्चित केस में शर्मा स्पेशल पीपी नियुक्त

November 21, 2025

पकड़े गए संदिग्ध लोगों से पड़ताल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आई

November 20, 2025

ढाई लाख की नगदी के साथ पांच तोला सोना चोरी

November 20, 2025