Doordrishti News Logo

नकबजन बड़े हाथ मारने के बाद हाई प्रोफाइल जिंदगी जीने लगा, पुलिस ने अब पकड़ लिया

जोधपुर, शहर की बोरानाडा पुलिस ने मोबाइल दुकान से लाखों के मोबाल चुराने वाले शातिर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसमें तीन आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं। शनिवार को पकड़ा गया अभियुक्त बड़े हाथ मारने के बाद हाई प्रोफाइल जिंदगी जीने लगा था। पुलिस को उस पर शक हुआ। तब उसके रहनसहन और घरबार पर निगरानी रखी गई। आखिरकार पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस तीन महिने से उसके रहनसहन का पता लगाने के प्रयास में जुटी थी। बोरानाडा थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि पुलिस की टीम में शामिल एसआई पन्नाराम, कांस्टेबल रामनिवास,गेपरराम, थाना राम,अशोक मीणा, महेश विश्नोई एवं सूरसागर थाने के कांस्टेबल राजूसिंह की गठित की गई।

इस टीम ने तीन महिने तक आरोपी कबीर नगर भील बस्ती के जस्सू उर्फ जसराज की गतिविधियों पर गोपनीय तरीके से सूत्रों के माध्यम से निगरानी रखी। उसके रहवासी मकान पर उसकी गतिविधियों पर जरिए सूत्र निगरानी रखी तथा सूत्रों से जांच अधिकारी को जानकारी मिली कि इन दिनों जसराज के पास भौतिक संसाधनों की अचानक आमद हुई है। जिससे उसकी जीवन शैली में परिवर्तन आया है। उसके द्वारा दीपावली के पर्व पर पावरफुल मोटरसाईकल खरीदने की जानकारी भी सामने आई। जिस पर पुलिस की टीम ने चार दिन लगातार प्रयास करते हुए उसे दस्तयाब कर उससे सख्त पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान उसने सालावास में मोबाइल चोरी की घटना, एक अन्य चोरी की वारदात शिकारपुरा पुलिस थाना लूणी में तथा चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में एक दन्त चिकित्सक के सूने मकान से पांच लाख रूपये नकद चोरी की वारदात स्वीकार की। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ छह प्रकरण अन्य सामने आए हैं जिसमें सूरसागर,लूणी, बोरानाडा, चौपासनी हाउसिंग बोर्ड के है। कई मामलों में ट्रायल चल रहा है

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026