Doordrishti News Logo

जोधपुर, जिले के भोपालगढ़ क्षेत्र का एक जवान मुंबई में भारतीय नौसेना के एक युद्धाभ्यास के दौरान गोली लगने से वीरगति को प्राप्त हो गए। उनकाा बुधवार दोपहर झालामरिया गांव में पूर्ण सैनिक सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। वीर जवान को अंतिम विदाई देने बड़ी संख्या में लोग उमड़ पड़े।
भोपालगढ़ क्षेत्र के झालामलिया गांव निवासी 22 वर्षीय रमेश डूडी के मुंबई में एक पोत पर अभ्यास के दौरान गोली लग गई थी। अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। नौसेना ने मुबंई से उनकी पार्थिव देह को जोधपुर भेजा। कल रात शव जोधपुर के मिलिट्री हॉस्पिटल में रखा गया। आज सुबह सैन्य वाहन में उनकी पार्थिव देह को गांव ले जाया गया। रमेश डूडी के वीरगति को प्राप्त होने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग झालामलिया गांव पहुंच गए। पार्थिव देह के गांव पहुंचते ही लोगों ने भारत माता की जय और रमेश डूडी अमर रहे के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। पार्थिव देह को पहले उनके घर ले जया गया। बाद में अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। पूर्ण सैनिक सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि व सरकारी अधिकारी भी मौजूद थे। रमेश के पिता भीयाराम गांव में ही खेती करते है। उसके परिवार में मां के अलावा एक बहन व एक भाई है। वे साढ़े तीन साल पूर्व नौसेना में शामिल हुए थे।

Related posts: