Doordrishti News Logo

कार चालक ने बाइक सवार दो युवकों को लिया चपेट में दोनों गंभीर घायल

कार को पुलिस ने किया जब्त

जोधपुर, शहर के रातानाडा स्थित भाटी चौराहा के सामने हॉस्टल नंबर 3 के निकट बुधवार की रात को एक अल्टो कार चालक ने अपने से आगे चल रही एक बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उस पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जाता है कार में चार लोग सवार थे और नशे की हालत में थे। पुलिस ने इसमें सवार एक युवक को पकड़ा है। अन्य की तलाश की जा रही है। रातानाडा पुलिस ने बताया कि भाटी चौराहा के सामने हॉस्टल नंबर 3 के समीप एक अल्टो कार चालक ने अपने से आगे चल रही एक बाइक पर सवार दो युवकों को चपेट ले लिया।

युवक दोनों किसी शादी समारोह में जा रहे थे। युवक सारण नगर के रहने वाले बताए जाते हैं। कार में सवार चार युवक बताए गए हैं जो शराब के नशे में थे। दुर्घटना से कार के शीशे भी टूट गए। दुर्घटना से यातायात मार्ग प्रभावित हुआ। पुलिस ने एक युवक को दस्तयाब किया है। संदेह है कि यह हॉस्टल का छात्र हो सकता है। रातानाडा थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि कार को जब्त किया गया है। घायल युवकों को अस्पताल भिजवाया गया है। घटना में अग्रिम जांच जारी है। गौरतलब कि शहर में कई कार चालक गाडिय़ों पर नियंत्रण नहीं रख पा रहे हैं जिससे आए दिन सड़क़ पर अन्य लोगों की जान जोखिम में पड़ जाती है। दो बार पहले भी ऑडी कारों की टक्कर से तीन लोगों की जानें जा चुकी है। शहर में कार चालकों की वजह से इस तरह के हादसे बढ़ते जा रहे है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करेंhttp://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

एस्ट्रो साइंटिस्ट डॉ. सरस्वती देवकृष्ण गौड़ को मिला राष्ट्र गौरव सम्मान

September 10, 2026

राज्य सेवा अपीलेट अधिकरण में सदस्य की नियुक्ति प्रगति रपट पेश करने का आदेश

September 10, 2026

शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष निर्वाचन के लिए 10 एरिया मजिस्ट्रेट नियुक्त

September 10, 2026

बाबा रामदेव मेले में अव्यवस्थाओं व अपर्याप्त चिकित्सकीय सेवाओं के संबंध में जनहित याचिका की सुनवाई

September 10, 2026

हाईकोर्ट भवन निर्माण के मामले में तीन और गिरफ्तार

September 10, 2026

दुकान में महिला के थैले से रुपए चोरी

September 10, 2026

तीन जगहों से दो बाइक व स्कूटी हुई चोरी

September 10, 2026

युवक के भाई का कचहरी परिसर से अपहरण

September 10, 2026

क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर एपीके फाइल भेजी खाते से 1.27 लाख पार

September 9, 2026