भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा
जोधपुर, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रदेश महामंत्री और संभाग प्रभारी भजनलाल शर्मा,अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष कैलाश मेघवाल एवं जिला प्रभारी एवं पूर्व मंत्री वासुदेव देवनानी के निर्देंश पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुरेश तेजी और कार्यवाहक जिलाध्यक्ष सुरेश मेघवाल ने जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी की सहमति से अनुसूचित जाति मोर्चा की जिला कार्यसमिति की घोषणा करते हुए कार्यकर्ताओं को जिला पदाधिकारी का दायित्व प्रदान किया गया।
अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष का दायित्व सतीश नागौरी, सुनील बारासा, जसराज छेडवाल, सोनू मनावत को दिया गया एवं जिला महामंत्री पद जयसिंह जीनगर, कुलदीप कण्डारा को जिम्मेदारी दी गई। इसी प्रकार जिला मंत्री के पद पर नरेन्द्र कुमार सांसी, प्रेम हल्दानियां, सेसा राम सरगरा, अर्जुन गर्ग, नरेश चावंरिया जिला कोषाध्यक्ष राहुल सांखला को नियुक्त किया गया। जिला कार्यसमिति सदस्य में रमेश डाबी, दयाराम भाटी, धनराज चितारा, कानाराम गवारिया,दीपक राजोरिया, अरविन्द लखानी, अरूण डांगी, अलवरसिंह,राहुल महाराज गुजराती, तिलोक मेहरा, अजित कुमार सांख्या, मुकेश घारू, चुन्नीलाल सांसी, संजय बसेटा, प्रेम मेघवाल, ललित सरगरा, गोपाल लखानी को दायित्व प्रदान किया गया है।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
