Doordrishti News Logo

परिवार शादी में गया,अज्ञात चोर 3.66 लाख रूपए और जेवर चुरा ले गया

जोधपुर, शहर के अंदरूनी क्षेत्र बकरामंडी स्थित बरकतुल्ला खां कॉलोनी में एक घर के लोग शादी समारोह में बालोतरा गए। शाम को लौटे तो अज्ञात चोर की अलमारी से 3.66 लाख रूपए और नेकलैस और अन्य सामान चुरा ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। फिलहाल पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। इस घर के ना तो ताले टूटे मिले और ना ही कोई चोर छत के रास्ते आते जाते किसी को नजर आया है। खांडा फलसा थाने के एएसआई जगदीशचंद्र ने बताया कि बकरामंडी स्थित बरकतुल्ला खां कॉलोनी निवासी युसुफ कुरैशी पुत्र मुबारक हुसैन की तरफ से यह रिपोर्ट दी गई।

इसमें बताया कि परिवार के लोग रविवार को दिन में बालोतरा शादी समारोह में बस द्वारा गए थे। शाम सात बजे घर लौटे तो एक अलमारी से छेड़ख़ानी मिली। दो अन्य अलमारियां सही सलामत थी। अज्ञात चोर अलमारी से नगदी और सोने का नेकलैस चुरा ले गया। एएसआई जगदीशचंद्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार के ताले सही सलामत मिले हैं। छत के रास्ते से भी किसी के आने जाने जैसे आलामात नजर नहीं आ रहे हैं। आस पास काफी लोग रहते हैं। जहां छतों पर काफी चहलकदमी रहती है। फिलहाल चोरी में केस दर्ज किया गया है। अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

मकर संक्रांति पर गांधी मैदान में आयोजित होगा पतंग उत्सव

January 14, 2026

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन दिवसीय प्रवास जोधपुर पहुँचे

January 14, 2026

प्रोपर्टी कारोबारी पर डराने धमकाने व फसल नष्ट करने का आरोप

January 14, 2026

आपसी मनमुटाव के चलते पति ने पत्नी की पीठ में घोंपी कैंची

January 14, 2026

माहेश्वरी ट्रेड फेयर में कार का लॉक तोड़कर चुराए दो बैग और लेपटॉप

January 14, 2026

युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जैकेट की जेब में मिला 300 ग्राम अफीम का दूध

January 14, 2026

कार का एक्सीलेटर दबते ही भागी महिला को चपेट में लिया,मौत

January 13, 2026

सरकारी स्कूल में आपसी विवाद के बाद नाबालिग छात्र लड़े एक घायल

January 13, 2026

विभिन्न मांगों को लेकर नर्सेज ने चिकित्सा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा

January 13, 2026