Doordrishti News Logo

युवक ने लगाया फंदा, पत्नी ने लगाया ब्लैकमेल का आरोप

जोधपुर, शहर के बलदेव नगर स्थित निजी अस्पताल के पीछे रहने वाले एक युवक ने गत दिनों अपने घर में फंदा लगाकर जान दी थी। अब उसकी पत्नी ने कुछ लोगों पर रूपयों की मांग को लेकर ब्लैकमेल करने आरोप लगाते हुए देवनगर थाने में इसकी रिपोर्ट दी है। पहले पुलिस में परिवाद दिया गया था। जिसके आधार पर अब पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित किए जाने का केस दर्ज कर तफ्तीश आरंभ की है। देवनगर पुलिस ने बताया कि बलदेव नगर में निजी अस्पताल के पीछे रहने वाली किरण विश्रोई ने यह रिपोर्ट दी।

इसमें बताया कि उसके पति रिछपाल उर्फ यशपाल ने 12 नवंबर को घर में फंदा लगाकर अपनी जान दी थी। उसके पति को सुभाष पुत्र मदनलाल सोनी, विजय लक्ष्मी पत्नी मदनलाल सोनी, सचिन बोहरा, महेद्र,सुरेंद्र विश्नोई,नौरंगी एवं रामेश्वरी झूठे मुकदमें फंसाने की धमकी दे रहे थे। उसके पति से रूपयों की मांग कर ब्लैकमेल कर रहे थे। इस मानसिक परेशानी के चलते उसके पति ने फंदा लगाकर अपनी जान दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक की पत्नी किरण ने पहले इस बाबत पुलिस आयुक्तालय में परिवाद दिया था। जिस पर आत्महत्या के लिए दुष्रेरित किए जाने का केस दर्ज किया गया है। जांच प्रतापनगर थानाधिकारी सोमकरण की तरफ से की जा रही है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

आज सुबह से गहरा चंद्र ग्रहण,भारत में दृश्यता शून्य

August 28, 2026

सरकारी स्कूल में घटिया मिड डे मील का वीडियो वायरल

August 21, 2026

निकाय चुनावों की घोषणा के बाद कमिश्ररेट के 24 पुलिस निरीक्षकों का तबादला

August 19, 2026

राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म 17 व 18 अगस्त को जोधपुर प्रवास पर

August 17, 2026

4.405 किलो डोडा पोस्त व 359 ग्राम अफीम दूध बरामद 1 गिरफ्तार

August 16, 2026

PIB जयपुर द्वारा मीडिया कार्यशाला का आयोजन

August 12, 2026

उत्तराखंड में भूकंप

August 10, 2026

कंटेनर ट्रेन चलाने वालों को बड़ी राहत,एक लाइसेंस से पूरे देश में दौड़ेगी ट्रेन

August 9, 2026

हर घर तिरंगा अभियान से प्रत्येक भारतीय में राष्ट्रीय एकता और देश प्रेम की भावना हो रही प्रगाढ़-पटेल

August 9, 2026