Doordrishti News Logo

112 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त के साथ 2 तस्कर गिरफतार

जोधपुर, जिले की ग्रामीण पुलिस ने बिलाड़ा क्षेत्र में एक कार से 112 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद करते हुद दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस बना कर कार को जब्त किया गया है। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक अनिल कयाल ने बताया जिला जोधपुर ग्रामीण पुलिस अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम व तस्करों-वान्छित अपराधियों की धड़पकड़ अभियान के तहत चलाये जा रहे अभियान के तहत आज पुलिस थाना बिलाड़ा में 112 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त सहित 2 तस्कर मुलजिमों को दस्तयाब कर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस थाना बिलाड़ा में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील के. पंवार व वृताधिकारी बिलाड़ा भूपेन्द्रसिंह शेखावत के निर्देशन में थानाधिकारी बिलाड़ा अचलदान द्वारा अपनी टीम के साथ जिलें में अवैध मादक पदार्थो के बारें में आसूचना एकत्रित कर उनके विरूद्व डाटाबैस तैयार किया। नाकाबन्दी जैतारण की तरफ से एक सफेद रंग की अल्टो कार आती दिखाई दी। कार चालक द्वारा रोकने का इशारे पर कार को तेज रफतार में दौड़ा कर ले गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा तुरन्त गाड़ी का पीछा कर थाना के सामने नाकाबन्दी करवाई।

अल्टो कार चालक ने कार को वापस घुमाने की कोशिश की, जिससे अल्टो कार अनियंत्रित होकर रोड के पास दीवार से टकरा गई। पुलिस टीम द्वारा घेरा देकर अल्टो कार चालक व साथी को दस्तयाब कर नाम पता पुछा तो चालक और साथी ने अपना नाम भरत पुत्र रतनलाल जाट निवासी सुरतपुरा भिण्डर उदयपुर व साथी का नाम शंकरलाल पुत्र नारायणलाल जाट होना बताया। कार की तलाशी ली गई तो कार के अन्दर कपड़े के बोरों के अन्दर अवैध डोडा पोस्त कुल वजन 112 किलोग्राम भरा होना पाए जाने पर कार व अवैध डोडा पोस्त की बरामदगी की गई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: