Doordrishti News Logo

भ्रष्टाचार में लिप्त चार सरकारी कार्मिकों के खिलाफ चालान पेश

जोधपुर, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने गुरूवार को भ्रष्टाचार में लिप्त रहे चार सरकारी कार्मिकों के खिलाफ चालान पेश किया है। इसमें भ्रष्टाचार निरोधक जीरो टोलरेंस के तहत ब्यूरो के उप महानिरीक्षक कैलाशचन्द विश्नोई के निर्देशन में चालान की कार्रवाई को समय पर करने के दिशा निर्देश दिए गए थे। ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत  ने बताया कि राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टोलरेन्स नीति की मंशा के अनुरूप कार्यवाही की गई।

जिसमें नगर निगम के सफाई निरीक्षक लक्ष्मीचन्द, बावड़ी उपखंड के वरिष्ठ लिपिक छोगाराम, जोधपुर नगर निगम दक्षिण के सफाई प्रभारी सुरेन्द्र बारासा एवं पप्पुराम उर्फ सुनील के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करने के लिए चालान भ्रष्टाचार निवारण मामलात जोधपुर की अदालत में इस सप्ताह सोमवार से गुरूवार तक प्रतिदिन एक चालान पेश किया। इन सभी व्यक्तियों ने अलग-अलग परिवादियों से उनके वाजिब काम के लिए रिश्वत राशि प्राप्त की। जिस पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो द्वारा कार्यवाही कर उन्हें रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया था।

ब्यूरो के एएसपी लखावत ने बताया कि इन प्रकरणों में नगर निगम जोधपुर व अन्य विभागों द्वारा भ्रष्ट कार्मिकों के खिलाफ राज्य सरकार की मंशा अनुरूप तुरन्त अभियोजन चलाने की स्वीकृति प्रदान की गई। भ्रष्टाचार की शिकायत आमजन द्वारा ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 1054 व ब्यूरो के कार्यालय में किसी व्यक्ति द्वारा दी जा सकती है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री के खिलाफ सघन अभियान

July 16, 2026

महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में कानूनी अधिकारों की दी जानकारी

July 16, 2026

कार सवार युवकों से मारपीट के आरोपी कोर्ट में पेश

July 16, 2026

सीसीटीवी की मदद से मिनटों में मिला जेवर नकदी व दस्तावेजों से भरा बैग

July 16, 2026

अभय कमांड सेंटर की सतर्क निगरानी से डीपी चोरी का प्रयास विफल

July 16, 2026

एक ही भूखंड दो लोगों को बेचने का आरोप कोर्ट से मिले इस्तगासे पर केस दर्ज

July 16, 2026

हर्षोल्लास से मनाया ज्ञानोदय स्कूल का स्थापना दिवस

July 16, 2026

प्रो.गोविंद गुप्ता ने आयुर्वेद विवि कुलसचिव का कार्यभार ग्रहण किया

July 16, 2026

राजकीय नर्सिंग कॉलेज में अंगदान महादान पर हुई प्रतियोगिता

July 16, 2026