Doordrishti News Logo

पत्नी बच्चों के संग बाहर गई, पति ने लगा लिया फंदा

जोधपुर, शहर के निकटवर्ती सालावास में किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति ने गुरूवार सुबह अपने घर में रस्सी से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वक्त घटना पत्नी बच्चों संग बाहर गई हुई थी। मृतक यहां मजदूरी करता था। आत्महत्या का कारण सामने नहीं आया है। बोरानाडा पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज किया है।

थानाधिकारी किशनलाल ने बताया कि मूलत: पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन हाल सालावास में किराए पर रहने वाला 32 साल का मुकेश पुत्र टीकम चंद खटिक मजदूरी करता था। वह पत्नी व बच्चों के साथ यहां पर रहता था। दिन में पत्नी बच्चों को लेकर बाहर गई हुई थी। लौटने पर मुकेश कमरे में रस्सी से फँदे पर लटका दिखा। इस पर उसे फँदे से उतार कर अस्पताल ले जाया गया। मगर डॉक्टर ने उसे मृत बता दिया। उसके पिता टीकमचंद ने मर्ग की रिपोर्ट दी है। आत्महत्या की वजह पता नहीं चल पाई।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026