साइबर ठगी: कैशबैक का झांसा देकर 50 हजार खाते से पार
पुलिस ने होल्ड करवाए, पीड़ित को राहत
जोधपुर, शहर के मसूरिया स्थित बैंक कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति को किसी ठग ने कैशबैक का झांसा देकर 50 हजार रूपए खाते से निकाल लिए। घटना 9 नवंबर की है। पुलिस को सूचना मिलने पर मामला दर्ज किया और कार्रवाई करते हुए पीड़ित के रूपयों को होल्ड करवा दिए। इस पर पीडि़त ने पुलिस का आभार प्रकट किया। देवनगर थानाधिकारी जयकिशन सोनी ने बताया कि बैंक कॉलोनी मसूरिया के रहने वाले जगदीशचंद्र राजपुरोहित की तरफ से रिपोर्ट दी गई थी।
इसमें बताया कि वह पेटीएम बैंक का इस्तेमाल करता है। 9 नवंबर को किसी शख्स का फोन आया और कैशबैक की जानकारी दी। बाद में उसके खाते से 50 हजार रूपए पार हो गए। इसका पता अगले दिन यानी 10 नवंबर को चला। तब पुलिस ने साइबर एक्सपर्ट हैडकांस्टेबल राजेश कुमार के सहयोग से साइबर पोर्टल पुलिस और नोडल अधिकारी के साथ बैंक से भी संपर्क साधा। अब पीडि़त के 50 हजार रूपए होल्ड करवा दिए गए हैं। जो प्रकिया के बाद खाते में लौट आएंगे।
दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews
Related posts:

लोक कला संस्कृति और परंपराओं का दिखा अनूठा संगम

श्रद्धापूर्वक मनाई देवउठनी एकादशी

गांव की सरकार के नतीजों ने भाजपा को दिया बड़ा सियासी झटका

आईआईटी जोधपुर में सब्जी व किराना सप्लायर से 42 लाख की धोखाधड़ी

बकाया 60 हजार रुपए मांगने पर मिली धमकी

नकली घी मामले में आरोपी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत

सुरक्षा गार्डों से मारपीट कर सामान लूटने का आरोपी गिरफ्तार

