Doordrishti News Logo

केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज राजस्थान दौरे पर

जोधपुर, केंद्रीय जल शक्ति गजेंद्र सिंह शेखावत शनिवार को राजस्थान दौरे पर रहेंगे। वे सीकर, चूरू, नागौर, बीकानेर जिले का दौरा करेंगे। भाजपा जोधपुर संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया शेखावत दिल्ली से हवाई मार्ग से रवाना होकर सुबह 8.30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। बाद में सड़क मार्ग से चौमू, रींगस, पलसाना, सीकर होते हुए सालासर जाकर सुबह 11.00 बजे सालासर धाम में दर्शन करेंगे।

उसके बाद चूरू जिले के गनेरी मिठड़ी होते हुए डीडवाना पहुंचेंगे। दोपहर 12.30 बजे डीडवाना के कोलिया में अमर शहीद नरेंद्र सिंह सांखला के मूर्ती अनावरण समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर करीब 2.25 बजे नागौर जिले के सांवराद में शोकसभा में शामिल होगें। दोपहर 2.45 पर सांवराद से रवाना होकर सुजानगढ़, रतनगढ़ सरुणा होते हुए बीकानेर पहुंचेंगे। बीकानेर में शाम 5.15 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होगें। इसके बाद शेखावत का रात्रि में बीकानेर से सड़क मार्ग से रवाना होकर जोधपुर पहुंचने का कार्यक्रम है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed