Doordrishti News Logo

अभिनेत्री कंगना राणावत के कथन पर बवाल, महिला कांग्रेस ने दी थाने में शिकायत

एफआइआर दर्ज करने को लेकर शिकायतनुमा ज्ञापन,जांच में रखा

जोधपुर, फिल्म अभिनेत्री एवं पद्मश्री कंगना राणावत के कथन भारत को आजादी भीख में मिली को लेकर बवाल हो गया है। इनके कथन से जोधपुर में महिला कांग्रेस विरोध में उतर आई है। इसे देशवासियों की भावनाओं को आहत करने वाला बताया गया है। शुक्रवार को शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी की तरफ से शास्त्रीनगर थाने में कंगना राणावत और टीवी चैनल मालिक के खिलाफ आईटी एक्ट में केस दर्ज की मांग करने के साथ ही शिकायतनुमा ज्ञापन पुलिस को दिया गया है। फिलहाल केस दर्ज नहीं हुआ है। पुलिस ने इस शिकायतनुमा ज्ञापन को जांच में रखा है। उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

अभिनेत्री कंगना राणावत के कथन पर बवाल, महिला कांग्रेस ने दी थाने में शिकायत

शहर जिला महिला कांग्रेस कमेटी और विधायक शहर मनीषा पंवार सहित कई महिला कार्यकर्ता आज शास्त्री नगर थाने पहुंची। उन्होंने आज समाचार पत्रों में छपे कंगना राणावत के उस कथन की निंदा की जिसमें उसने एक टीवी चैनल के माध्यम से कहा था कि 15 अगस्त 1947 को भारत आजाद नहीं बल्कि उसे आजादी भीख में मिली। कंगना ने अपने कथन में कई महापुरूषों का भी अपमान किया। शिकायतनुमा ज्ञापन में बताया कि कंगना के इस कथन से भारतीय संविधान का अपमान किया गया है। संविधान का असम्मान आचरण किया है। उसकी संविधान के प्रति अनास्था झलकती है।

उसने राष्ट्रप्रेम के बजाय द्वेष की भावना पैदा की है। महिल कांग्रेस ने शास्त्रीनगर थाने में इस बारे में एफआईआर दर्ज करने को कहा है। पुलिस के अनुसार शिकायतनुमा ज्ञापन मिला है। उच्चाधिकारियों के दिशा निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की जा सकेगी। अभी इसे जांच में रखा गया है। गौरतलब है कि फिल्म अभिनेत्री पद्मश्री कंगना राणावत ने 10 नवंबर को एक टीवी चैनल में अपने कथन दिया था। जिसमें भारत को आजादी भीख में मिलने और सही आजादी 2014 में मिलना कहा था। यह कथन आज मीडिया में प्रकाशित होने के साथ उसके कथन पर अब बवाल हो गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

तूफान से जोधपुर डिस्कॉम क्षेत्र में व्यापक क्षति

June 1, 2026

प्रसारण की प्रतिध्वनियां श्रृंखला का रेडियो प्रसारण एक जून से आकाशवाणी दिल्ली से

June 1, 2026

भूंगरा विद्यालय के दो एनसीसी कैडेट्स का अखिल भारतीय ट्रेकिंग कैंप में चयन

June 1, 2026

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत कैरेज कारखाना में पौधरोपण

June 1, 2026

भारतीय रेलवे के लोगो में बड़ा बदलाव 1 जून से दिखेंगे 18 सितारे

June 1, 2026

बाड़मेर-मुनाबाव और मेड़ता रोड-रतनगढ़ ट्रेनों को मिला नियमित दर्जा

June 1, 2026

कारोबारी परिवार हरिद्वार से लौटा तब पता लगा पांच लाख की नगदी चोरी

June 1, 2026

युवक की संदिग्ध हालात में मौत,कास्टिक सोडा पीने की आशंका

June 1, 2026

युवक का रास्ता रोककर हमला

June 1, 2026

You missed