Doordrishti News Logo

पंच दिवसीय पर्व दीपोत्सव का आगाज मंगलवार से

बाजारों में छाई रौनक

जोधपुर, पंच पर्व दीपावली का आगाज मंगलवार को धन त्रयोदशी के साथ हो जाएगा। धन तेरस पर बाजारों में करोड़ों का व्यापार होने की संभावना के चलते बाजारों में खूब रौनक नजर आने के साथ ही बाजार गुलजार होने लगे हैं। इससे पहले दो दिन पूर्व गुरू पुष्य नक्षत्र पर बाजारों में करोड़ों का कारोबार हुआ था। मंगलवार को सुबह शुभ मुहूर्त में भगवान धन्वंतरी की विशेष पूजा अर्चना के साथ कलम दवात की पूजा की जाएगी। बुधवार को रूप चौदस के साथ ही गुरूवार को दीपावली मनाई जाएगी। गत साल कोविड का प्रभाव ज्यादा होने से दीपावली पर्व पर पूरी तरह बैन सा था।

मगर इस बार संक्रमण दर काफी घटने से कारोबार में पंख लगे नजर आने लगे हैं। शहर में सोमवार को बाजारों मेें खूब हलचल रही। धनतेरस की भीड़भाड़ से बचने के लिए कईयों ने आज ही बाजारों की तरफ रूख कर लिया। बाजारों में आज भी करोड़ों का कारोबार हुआ है। दीपोत्सव की खरीददारी को लेकर सुबह से ही बाजारों पर लोगों का हुजूम देखा गया। धनतेरस पर भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती है। भगवान धन्वंतरी देव की पूजा का विधान इस दिन रहता है। कारोबारी के लिए यह दिन विशेष होता है। इस बार धनतेरस पर करोड़ों का कारोबार होने की पूरी संभावना है यानी कहा जा सकता है कि इस बार महालक्ष्मी बाजार में उतर आएंगी।

बुधवार को रूप चौदस का पर्व होगा। शादीसुदा और कुंवारी कन्याएं अपने रूप को निखार कर घरों में दीपदान करेगी। बाजारों के साथ ही घरों में आकर्षक रोशनी साजसजा की गई है। गुरूवार को दीपावली रहेगी। फिर यम द्वितीय और बाद में भाईदूज के साथ पर्व का समापन होगा। शहर के बाजारों में कोविड के बीच भी लोगों की चहलकदमी बता रही है कि इस बार दीपोत्सव को लेकर लोगों में काफी उत्साह हैै। पिछले साल लोग कोविड महामारी में मायूस थे। इस साल शादियों का सीजन भी देवउठनी ग्यारस के साथ शुरू हो जाएगा। ऐसे में शादी वाले घरों में काफी खरीद फरोख्त चल रही है, यानी इस बार बाजार में काफी बूम आएगा। इलेक्ट्रानिक से लेकर प्रोपर्टी और ज्वैलरी कारोबारियों को अच्छे कारोबार की उम्मीद है। कर्मचारियों की तनख्वाह बढऩे और बोनस दिए जाने के साथ ही घरों में उत्साह नजर आता दिख रहा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

दीक्षा ओझा को राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट महिला कर्मचारी पुरस्कार

March 2, 2026

कान्हा मत मारो पिचकारी साड़ी भीग जाएगी.....आदर्श नगर में फागोत्सव सम्पन्न

March 1, 2026

शहर में दो मार्च को होगा होलिका दहन

March 1, 2026

प्रचंड में भरी गई उड़ान ने मुझे राष्ट्र की रक्षा क्षमताओं पर नए सिरे से गर्व का अनुभव कराया: राष्ट्र...

February 28, 2026

प्रधानमंत्री की अजमेर जनसभा में जोधपुर से कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे

February 28, 2026

फाल्गुनी उत्सव में भक्ति के रंगों में सराबोर हुए श्रद्धालु

February 27, 2026

प्रतापेशवर महादेव मन्दिर में मनाया फागोत्सव

February 26, 2026

जीवण माता मंदिर में फागोत्सव: होरी गायन से श्रद्धालु सराबोर

February 24, 2026

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मोदी के मन की बात

February 23, 2026