Doordrishti News Logo

जोधपुर जिले में प्रशासन गांवो के संग में आज 6 शिविर

  • 1 नवम्बर को 14 शिविर आयोजित होगे
  • नगर निगम दक्षिण के 6 वार्डो में 1 नवम्बर शिविर

जोधपुर, जोधपुर जिले में शनिवार को 6 तथा 1 नवम्बर को 14 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर प्रशासन गांवो के संग अभियान के अंतर्गत शिविर आयेजित होंगे।

आज यहां आयोजित होंगे शिविर

जिला कलक्टर इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि जिले में चल रहे प्रशासन गांवों के संग अभियान 2021 के अंतर्गत शुक्रवार 30 अक्टूबर को जोधपुर जिले की पंचायत समिति केरू के ग्राम लोरडी देजगरा व कराणी, पंचायत समिति धवा के ग्राम सिनली, पंचायत समिति घंटियाली के ग्राम लुणा, पंचायत समिति आउ के ग्राम हाजीसागर व इन्दो का बास में शिविर आयोजित होगे।

इसी प्रकार 1 नवम्बर को पंचायत समिति मंडोर के जाजीवाल कल्ला, पंचायत समिति लूणी के ग्राम सतलाना, पंचायत समिति बिलाडा के ग्राम झाक, पंचायत समिति भोपालगढ के ग्राम उस्तरा, पंचायत समिति पीपाड शहर के ग्राम बुचकला, पंचायत समिति बावडी के ग्राम उमादेसर, पंचायत समिति ओसिया के ग्राम श्रीरामनगर, पंचायत समिति तिवरी के ग्राम संतोडाखुर्द, पंचायत समिति फलौदी के शेखासर, पंचायत समिति घंटियाली के ग्राम पडियाल, पंचायत समिति शेरगढ के ग्राम लुंबानसर, पंचायत समिति चामु के ग्राम देवातु तथा पंचायत समिति देचु के ग्राम उठवालिया तथा बुडकिया में शिविर आयोजित होगे।

नगर निगम में इन वार्डो के होंगे शिविर

नगर निगम दक्षिण के आयुक्त अरूण कुमार पुरोहित ने बताया कि 1 नवम्बर को नगर निगम दक्षिण के वार्ड संख्या 1,2,3,4,5,6 के शिविर दीनदयाल उपाध्याय पार्क प्रतापनगर गांधी मैदान में आयोजित होंगे।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026