Doordrishti News Logo

-वाहन के वर्चस्व की लड़ाई

हत्या प्रयास व फायरिंग का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

जोधपुर, कमिश्नरेट की बनाड़ पुलिस ने शुक्रवार को हत्या के प्रयास व फायरिंग के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डीसीपी भूवन भूषण यादव ने बताया कि हत्या प्रयास की घटना को देखते हुए आरोपीयों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। जिस पर एसीपी राजेन्द्र प्रसाद दिवाकर के सुपरविजन में बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा, एएसआई गंगाराम व तेजाराम सहित पुलिस की टीम का गठन किया गया था। टीम ने तकनिकी संसाधनों का उपयोग करते हुए  वांछित आरोपी रावणियाना, थाना बोरूंदा हाल बीजेएस कॉलोनी निवासी गिरधरसिंह पुत्र सुमेरसिंह राजपुत के घर पर दबिश दी गई। जहां से वांछित आरोपी गिरधरसिंह को दस्तयाब किया गया।

मामले के अनुसार पुलिस थाना बनाड़ के डिगाडी स्थित आरसी मार्केट में 20 जुलाई की सुबह करीब दस बजे वाहनों की रिकवरी के वर्चस्व को झगड़ा हुआ था। जहां पर बिना नम्बरी केम्पर से हत्यारों से लैश होकर आए और मानसागर डावरा निवासी राजेश सिंह पुत्र राजेन्द्रसिंह की दुकान पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई थी। जिसमें राजेश सिंह के साथ तलवार लाठी व सरियों से मारपीट कर गंभीर चोटे पहुचाईं गईं। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए थे। जिस पर राजेश के पिता राजेन्द्रसिंह द्वारा आरोपी गिरधरसिह, भरतसिंह, दुष्यन्त सिंह सहित सात से आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया था। मामले में गिरधरसिंह लगातार फरार चल रहा था, जिसे भी शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

कार मालिक ने बीमा क्लेम के लिए रची चोरी की साजिश

August 30, 2026

आज अंतिम दिन रहेगी विशेष यातायात व्यवस्था

August 30, 2026

गोगा पीर मेले के दौरान सरसावा में रुकेगी बाड़मेर-ऋषिकेश एक्सप्रेस

August 30, 2026

जोधपुर-साबरमती एक्सप्रेस का गांधीग्राम बना नया ठिकाना

August 30, 2026

रेलवे स्टेशन पर गंदगी फैलाने पर भरना पड़ेगा एक हजार रुपए जुर्माना

August 30, 2026

भीख मांगने आए फकीर ने चाकू से किया हमला

August 30, 2026

4.20 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 30, 2026

डंपर ने बाइक को मारी टक्कर रामदेवरा मेले में जा रहे पति,गर्भवती पत्नी और मासूम पुत्री घायल

August 30, 2026

प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही दोनों पार्टी में विरोध और बगावत के सुर

August 30, 2026