Doordrishti News Logo

टॉप टेन बदमाशों में शुमार अपराधी पर दस हजार का इनाम घोषित

जोधपुर, पुलिस आयुक्तालय की तरफ से टॉप टेन बदमाशों में शुमार एक अपराधी को पकड़वाने में मदद करने वाले को दस हजार का इनाम दिया जाएगा। इसकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी। आरोपी आर्म्स एक्ट एवं अपहरण के केस में फरार चला आ रहा है। पुलिस इसकी नौ माह से तलाश कर रही है।

पुलिस आयुक्तालय की तरफ से बताया गया कि करवड़ के विनायकपुरा निवासी सहीराम उर्फ श्रीराम पुत्र बींजाराम विश्रोई महामंदिर और करवड़ के दो प्रकरणों में पिछले नौ माह से वांछित चल रहा है। जनवरी में महामंदिर में आर्म्स एक्ट एवं फरवरी में करवड़ में अपहरण के केस में वह फरार चल रहा है। इसकी काफी तलाश की गई मगर वह हाथ नहीं लगा है। आरोपी टॉप टेन बदमाशों में शुमार है। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस आयुक्तालय की तरफ से दस हजार का रिवार्ड रखा गया है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें-http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सतर्कता को कार्यसंस्कृति बनाएं अनियमितताओं पर लगाएं अंकुश: शिवेंद्र मोहन

October 15, 2026

प्रथम चरण में जिला परिषद के 148 और 6 पंचायत समितियों के 273 प्रत्याशी मैदान में

October 15, 2026

चार महिनों से फर्जी नंबर प्लेट लगी सिटीबस चलती रही अब केस दर्ज

October 15, 2026

जनप्रतिनिधि की दिनदहाड़े हत्या आम आदमी कितना सुरक्षित: मनीषा पंवार

October 15, 2026

498 ग्राम एमडी ड्रग के साथ युवक को पकड़ा, स्कूटी जब्त

October 15, 2026

आईआईटी गेट नंबर-2 के पास चलती बस से नीचे गिरा युवक,मौत

October 15, 2026

भोपालगढ़ में पिकअप ने ली युवक की जान हाइवे पर लगाया जाम

October 15, 2026

गिरफ्तार आरोपी की पुलिस अभिरक्षा में बिगड़ी तबीयत जोधपुर में मौत

October 15, 2026

प्लॉट के नाम पर 32.51 लाख हड़पने का आरोप

October 15, 2026