Doordrishti News Logo

उत्तर भारत में बर्फबारी से मारवाड़ में ठंड की दस्तक

जोधपुर, उत्तर भारत के हिमाचल और जम्भू कश्मीर में हो रही बर्फबारी के असर से प्रदेश में ठंड की दस्तक हो गई है। दिन व रात के तापमान के गिरावट के साथ ही सर्दी ने दस्तक दे दी है। मारवाड़ में भी इस बर्फबारी का असर बढ़ गया है। आगामी दिनों में तापमान गिरने के आसार मौसम विभाग ने जताया है। सर्दी की दस्तक के साथ ही अब लोगों की दिनचर्या में भी परिवर्तन देखा जा सकता है। रात और सुबह के समय को ऊनी वस्त्रों का पहनावा शुरू हो गया है।
स्कूल जाने वाले नौनिहाल गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं।

जल्दी उठने वालों की दिनचर्या पर भी फर्क पडऩे लग गया है। घरों मेें चलने वाले कूलर पंखे अब लगभग बंद से हो गए हैं। कार्यालयों में एयर कंडिशनर भी बंद हो गए है। जोधपुर शहर में भी हल्की सर्दी का आगाज हो गया है। कुछ दिन पहले गुलाबी ठंड का असर था, मगर उत्तर भारत के हिमाचल की तराई में हुई बर्फबारी से सर्दी ने बीत रहे अक्टूबर माह में ही दस्तक दे दी है। दीपावली तक सर्दी के बढऩे के पूरे आसार हैं। तापमान गिरने के साथ ही सर्दी जोर पकड़ऩे लग जाएगी।

सूर्यदेव की किरणें भी अब मंद पड़ऩे लगी हैं। हालांकि दोपहर में जरूर कुछ गर्मी का अहसास होता है, मगर सांझ होने के साथ ही ठंडक महसूस की जाने लगी है। हवा की गति भी धीमी है, जिससे अभी शीतलहर के आसार नहीं है। शहर में आज सुबह का तापमान 30 डिग्री तक बना रहा। मौसम ठंडा बना हुआ है और धूप भी अब सुहावनी लगने लगी है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: