Doordrishti News Logo

डाॅ. मीणा की पुस्तक का लोकार्पण

जोधपुर, शहर के कमला नेहरू महिला महाविद्यालय के सभागार में भौतिक विज्ञान के सहायक प्रोफेसर डाॅ. शंकर लाल मीणा की पुस्तक का लोकार्पण किया गया। कमला नेहरू महिला महाविद्यालय के सभागार में आयोजित पुस्तक लोकार्पण कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया।

भौतिक विज्ञान के सहायक प्रोफेसर डाॅ. शंकर लाल मीणा द्वारा बीएससी द्वितीय वर्ष के पाठ्क्रम पर आधारित पुस्तक उष्मागतिकी एवं सांख्यिकीय भौतिकी के लोकार्पण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विज्ञान संकाय अधिष्ठाता प्रो. पवन कसेरा, भौतिक विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. एचएस सिंह, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. एसके शर्मा, केएन काॅलेज निदेशक प्रो. संगीता लूकड तथा राजनीति विज्ञान के डाॅ. जनक सिंह मीना द्वारा किया गया। पुस्तक का परिचय पुस्तक लेखक डाॅ. शंकर लाल मीणा ने किया। इस अवसर पर प्रो. कसेरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि लेखन कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण एवं श्रम साध्य होता है।

प्रो. एचएस सिंह ने पुस्तक को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताया। प्रो. एसके शर्मा ने डाॅ. एसएल मीणा के भौतिक विज्ञान के क्षेत्र मेें किए जा रहे योगदान की प्रशंसा की। काॅलेज निदेशक प्रो. संगीता लूकड़ ने पुस्तक लेखन को सराहा और भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। डाॅ. जनक सिंह मीना ने कहा कि डाॅ. एसएल मीणा का कार्य ने केवल केएन काॅलेज के लिए अपितु पूरे विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है और आने वाले समय में वे अपने शोध एवं लेख कार्य से भारत का नाम रौशन करेंगेे। प्राणिशास्त्र की डाॅ. मीनाक्षी मीना ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026