Doordrishti News Logo

चार आरोपी हैं जेल में, एक की अब भी तलाश

  • हिस्ट्रीशीटर कंडारा मामला
  • सीआइडी सीबी को पांचवें साथी की तलाश

जोधपुर, डिगाड़ी फांटा पर पुलिस से मुठभेड़ में हिस्ट्रीशीटर की मौत के मामले में फरार एक युवक की धरपकड़ के लिए सीआइडी सीबी की जयपुर टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिशें दी, लेकिन वो पकड़ में नहीं आ पाया। सीआइडी सीबी सूत्रों के मुताबिक प्रकरण में पुलिस की जवाबी फायरिंग में हिस्ट्रीशीटर लवली कण्डारा की मृत्यु हो गई थी। उसके साथ कार में पांच और व्यक्ति भी सवार थे।

इनमें से इसाइयों का कब्रिस्तान निवासी अजय पुत्र कालूराम सरगरा, भगत की कोठी निवासी आशीष पुत्र अरविंद कुमार, भैरूजी चौराहे के पास रेलवे कॉलोनी निवासी संजयसिंह पुत्र मोहनसिंह भाटी और खेड़ी सालवा निवासी अनिल पुत्र पप्पाराम बिश्नोई को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा चुका है। इनका साथी राहुल मीणा मौके से फरार हो गया था। जिसकी तलाश में पुलिस ने संभावित ठिकानों पर तलाशी ली। सीआइडी सीबी के उपाधीक्षक पुष्पेन्द्रसिंह ने परिजन से राहुल का पता लगाने का आग्रह किया है, लेकिन वह अभी तक पकड़ में नहीं आ पाया।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

 

Related posts:

सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

August 15, 2026

मां का आरोप युवती कर रही थी बेटे को ब्लैकमेल

August 15, 2026

हैण्डक्राफ्ट कारोबारी सहित दो से 3.58 लाख का फ्रॉड

August 15, 2026

एमबीएम इंजीनियरिंग कॉलेज में मनाया 76वां स्थापना दिवस

August 15, 2026

यात्री वाहनों में कैमरा स्पीड गवर्नर एवं वीएलटीडी लगाना अनिवार्य

August 15, 2026

रक्षाबंधन पर उत्तर पश्चिम रेलवे की व्यापक तैयारी, ट्रेनों में लगाए अतिरिक्त डिब्बे

August 15, 2026

स्वाधीनता दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 77 व्यक्तियों का सम्मान

August 15, 2026

जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस 7 अक्टूबर को रद्द

August 15, 2026

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में संसदीय कार्य मंत्री करेंगे ध्वजारोहण

August 15, 2026