Doordrishti News Logo

बच्चे को ट्यूशन से लेने जा रही महिला के हाथ से मोबाइल झपटा

  • बाइक सवार दो युवकों ने की लूट
  • सीसीटीवी फुटेज से तलाश

जोधपुर, शहर के अंदरूनी क्षेत्र चांदपोल घाटी पर शनिवार की शाम अपने बच्चे को ट्यूशन से लेने जा रही एक महिला से बाइक सवार दो युवक मोबाइल झपट कर ले गए। महिला चिल्लाई तब तक लुटेरे भागने में सफल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस रात तक सीसीटीवी फुटेज से लुटेरों की पहचान के प्रयास में जुटी थी। रात तक इनका सुराग हाथ नहीं लग पाया। खांडा फलसा पुलिस ने बताया कि सिंहपोल की रहने वाली प्रतिभा सोनी पत्नी हरीश सोनी शाम को अपने बच्चे को ट्यूशन से लेने के लिए चांदपोल घाटी की तरफ पैदल जा रही थी। उसके हाथ में मोबाइल था। तब पीछे से एक बाइक पर दो युवक आए और उसके हाथ पर झपटा मारकर मोबाइल लूट कर ले गए। वह चिल्लाई तब तक लुटेरे भागने में सफल हो गए। इधर घटना की सूचना के साथ ही खांडा फलसा थानाधिकारी दिनेश लखावत वहां पहुंचे और आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को देखना शुरू किया। फिलहाल लुटेरों का सुराग हाथ नहीं लगा है।

दूरदृष्टिन्यूज़ की एप्लिकेशन अभी डाउनलोड करें – http://play.google.com/store/apps/details?id=com.digital.doordrishtinews

Related posts: